Friday, May 15, 2026
Latest:
Latest

कैलवारा खुर्द में 27 जून को निकलेगी भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा, 29 को होगा भंडारा

कटनी कैलवारा खुर्द। ग्राम कैलवारा खुर्द स्थित मंदिर श्री जगन्नाथ जी ट्रस्ट कमेटी की ओर से प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले भगवान श्री जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव की तैयारियों को लेकर रविवार को एक बैठक का आयोजन किया गया।

यह बैठक मंदिर प्रांगण में संपन्न हुई, जिसमें ट्रस्ट कमेटी के रिक्त पदों सहित अन्य धार्मिक आयोजनों पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में लिए गए निर्णय अनुसार, इस वर्ष रथ यात्रा का आयोजन 27 जून 2025 (गुरुवार) को किया जाएगा। भगवान श्री जगन्नाथ अपने रथ पर विराजित होकर पूरे ग्राम का भ्रमण करेंगे और पुनः मंदिर में विराजमान होंगे। यह आयोजन परंपरा, आस्था और भक्ति से परिपूर्ण वातावरण में संपन्न होगा।

इसके अतिरिक्त, दिनांक 29 जून 2025 (शनिवार) को भव्य भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा, जिसमें समस्त श्रद्धालुओं और ग्रामवासियों से उपस्थित होकर प्रसाद ग्रहण करने का आग्रह किया गया है।

ट्रस्ट कमेटी ने सभी धार्मिक बंधुओं से निवेदन किया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर भगवान श्री जगन्नाथ जी के इस पावन पर्व को सफल बनाएं।

Usha Pamnani

20 वर्षों से डिजिटल एवं प्रिंट मीडिया की पत्रकारिता में देश-विदेश, फ़िल्म, खेल सहित सामाजिक खबरों की एक्सपर्ट, वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में वरिष्ठ जिला प्रतिनिधि