Site icon Yashbharat.com

looteri dulhan युवक और परिजनों को फिर एक लुटेरी दुल्हन लूटकर फुर्र

05 10 2020 looteri dulhan 2020105 84536

looteri dulhan हरदा में एक लुटेरी दुल्हन ने शादी के 6 दिन बाद लाखों के नकद और जेवर लेकर फुर्र हो गई। पति ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई, जिससे पता चला कि दुल्हन और उसके परिवार का गिरोह शादी कर ठगी करता था।

जानकारी के मुताबिक शहर के एक युवक और परिजनों को लुटेरी दुल्हन लूटकर भाग गई। इतना ही नहीं लाखों रुपये की नकद राशि और जेवरात भी अपने साथ ले गई। फेरे लेने के महज 6 दिन बाद ही दुल्हन घर छोड़कर चली गई। पति ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई और जब पुलिस ने मामले की जांच की तो लुटेरी दुल्हन और उसके पूरे गिरोह के बारे में परते खुलती गई।

लुटेरी दुल्हन का प्रकरण संज्ञान में आने पर एएसपी आरडी प्रजापति व राजेश्वरी महोबिया, एसडीओपी अर्चना शर्मा के नेतृत्व में सिटी पुलिस थाना की विशेष टीम बनाई गई।

सिटी थाना क्षेत्र में रहने वाले अजय पांडे 30 वर्ष का विवाह अनिता दुबे निवासी खातेगांव से 24 जून 2024 को हुआ था। इसके बाद 30 जून को अनिता दुबे 21 वर्ष बिना बताए घर से चली गई। दुल्हन व उसके स्वजन को शादी के समय 1 लाख रुपये नकद तथा 90 हजार रुपये के जेवर दिए थे। दुल्हे अजय ने अनिता की गुमशुदगी थाना में दर्ज कराई। जांच में गुमशुदा अनिता लुटेरी दुल्हन के रूप में संदिग्ध लग रही थी।

घर से नकदी और जेवर भी साथ ले गई

दुल्हन अनिता ने शादी के बाद से मासिक धर्म का बहाना कर पति के साथ दूरी बनाई। 30 जून 2024 को अन्य आरोपितों के कहने पर दुल्हन अनिता घर से बिना बताए भाग गई थी। जांच में आरोपियों द्वारा दुल्हन व उसके स्वजन से छल से षड्यंत्र पूर्वक शादी के नाम पर रकम प्राप्त करना और भाग जाना पाया। आरोपियों पर धार 406, 420, 120बी का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

Exit mobile version