खिलचीपुर में ‘लुटेरी दुल्हन’ का हाई वोल्टेज ड्रामा: शादी के अगले ही दिन पति को फंसाने के लिए रची ‘बंधक’ बनने की झूठी कहानी, 2 गिरफ्तार
खिलचीपुर में ‘लुटेरी दुल्हन’ का हाई वोल्टेज ड्रामा: शादी के अगले ही दिन पति को फंसाने के लिए रची ‘बंधक’ बनने की झूठी कहानी, 2 गिरफ्तार! मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के खिलचीपुर में एक शातिर ‘लुटेरी दुल्हन’ और उसके गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। शादी के नाम पर 3 लाख 10 हजार रुपये ऐंठने के बाद, युवती ने ससुराल पहुंचते ही खुद को बंधक बताए जाने का ड्रामा रचा। हालांकि, पुलिस की सूझबूझ से पूरी साजिश बेनकाब हो गई और अब गिरोह के सदस्य सलाखों के पीछे हैं।
Breaking: सुवेंदु अधिकारी ही होंगे बंगाल के नए मुख्यमंत्री
खिलचीपुर में ‘लुटेरी दुल्हन’ का हाई वोल्टेज ड्रामा: शादी के अगले ही दिन पति को फंसाने के लिए रची ‘बंधक’ बनने की झूठी कहानी, 2 गिरफ्तार
ऐसे बुना गया ठगी का जाल
तलावड़ा निवासी रामप्रसाद तंवर अपने छोटे भाई ग्यारसीराम के लिए लड़की की तलाश में थे। इसी दौरान उनकी मुलाकात राजू तंवर नाम के बिचौलिए से हुई। राजू ने उन्हें रंजना सिरोनिया और गोविंद सौंधिया से मिलवाया। रंजना ने खुद को तलाकशुदा और गोविंद को अपना भाई बताया। शादी तय करने के बदले में गिरोह ने रामप्रसाद से 3 लाख 10 हजार रुपये की मोटी रकम वसूली।
एक रात रुकी और फिर शुरू किया ड्रामा
शादी के बाद रंजना अपने ससुराल तलावड़ा पहुंची। लेकिन साजिश के मुताबिक, वहां महज एक रात रुकने के बाद उसने खुद पुलिस को फोन कर दिया और आरोप लगाया कि उसे घर में बंधक बनाकर रखा गया है। सूचना मिलते ही जब पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की, तो रंजना की कहानी में झोल नजर आया।
पुलिस जांच में खुला राज
सख्ती से पूछताछ और जांच के बाद पुलिस को पता चला कि रंजना ने पैसे ऐंठने और भागने के इरादे से यह पूरी साजिश रची थी। रंजना और उसके कथित भाई (जो असल में उसका साथी था) ने मिलकर रामप्रसाद के परिवार को चूना लगाया था।
पुलिस की कार्रवाई
खिलचीपुर पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए युवती (रंजना), उसके साथी गोविंद और बिचौलिए के खिलाफ धोखाधड़ी की विभिन्न धाराओं के तहत एफआइआर दर्ज कर ली है। पुलिस ने गिरोह के दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है और गिरोह के अन्य संपर्कों की तलाश की जा रही है

