Site icon Yashbharat.com

Lokayukta Trap पटवारी रिश्वत के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार

mp chh 02 rishwat patwaari farmer trap 7204291 14052024202115 1405f 1715698275 693

सरपंच व पंच की शिकायत लेकर जनपद पंचायत सीईओ के पास पहुंचे मजदूर छिंदवाड़ा। लोकायुक्त Lokayukta Trap जबलपुर ने एक पटवारी को रिश्वत के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार किया छिंदवाड़ा तहसील के चारगांव प्रहलाद के किसान पंचलाल परतेती की जमीन के नक्शे में गलतियां थी. उसका सुधार करने के लिए पटवारी रोहित मालवी के पास आवेदन दिया था. नक्शा सुधार करने के एवज में पटवारी रोहित मालवीय ने किसान से ₹12000 रिश्वत की मांग की थी. इसकी शिकायत किसान ने लोकायुक्त एसपी जबलपुर में की थी. मामले की जांच करने के बाद लोकायुक्त पुलिस ने जाल बिछाकर तहसील कार्यालय के पास पटवारी भवन में पटवारी रोहित मालवीय को किसान से ₹12000 रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया.

कटे फ़टे नोट एक्सचेंज करने वाले व्यापारी के घर छापा, भारी मात्रा में मिली नकदी, हवाला से जुड़े होने का शक

किसान पंचलाल परतेती ने बताया कि ‘नक्शा सुधार करने के लिए उसने आवेदन दिया था. पटवारी बिना रिश्वत के काम नहीं कर रहा था. इसकी शिकायत कई बार स्थानीय अधिकारियों को भी की गई, लेकिन किसी ने उसकी बात नहीं सुनी. आखिरकार उसने लोकायुक्त की शरण ली. लोकायुक्त में शिकायत करने के बाद कार्रवाई की है.

Exit mobile version