Lokayukta Trap मंडी सचिव और सहायक ग्रेड-3 रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार

सागर 1024x576 1

MP की कृषि उपज मंडी में दबिश देकर मंडी सचिव और सहायक ग्रेड-3 को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है मामला सागर का है। 

मिली जानकारी के अनुसार गोविंद बल्लभ निवासी ग्राम सीकुर्च, जिला पिथौरागढ़, उत्तराखंड ने लोकायुक्त में शिकायत की थी कि उसकी फर्म के खरीदे हुए माल का सत्यापन करने के नाम पर मंडी सचिव नवल सिंह रघुवंशी और सहायक ग्रेड 3 कृषि उपज मंडी नितिन कुमार रैकवार के द्वारा 8430 की रिश्वत की मांग की जा रही है। शिकायत के बाद लोकायुक्त की टीम ने उसका सत्यापन कराया।

शिकायत सही पाए जाने पर लोकायुक्त टीम ने सोमवार को कृषि उपज मंडी में छापामार कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को रंगे हाथों फरियादी से रिश्वत लेते हुए दबोच लिया। अचानक टीम की दबिश देने से दोनों आरोपी भौचक्के रह गए। उनको समझ में नहीं आया है कि क्या हो गया। फिलहाल टीम दोनों आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत कार्रवाई कर रही

इसे भी पढ़ें-  यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी! छठ के बाद बिहार-महाराष्ट्र रूट पर चलेंगी 2 नई स्पेशल ट्रेनें, जबलपुर-कटनी होकर गुजरने वाली 3 ट्रेनों के भी बढ़े फेरे; देखें पूरा शेड्यूल