Site icon Yashbharat.com

Lokayukta Raid In Bairad Hospital: लोकायुक्त टीम ने नर्सिंग अफसर को अस्पताल में 3 हजार की रि‍श्‍वत लेते रंगे हाथों पकड़ लिया

images 2023 09 05T214130.776

Lokayukta Raid In Bairad Hospital: लोकायुक्त टीम ने नर्सिंग अफसर को अस्पताल में 3 हजार की रि‍श्‍वत लेते रंगे हाथों पकड़ लिया। गंभीर चोट लिखवाने के लिए रिश्वत मांगी थी। तीन हजार के साथ रंगे हाथ पकड़ा गया।  लोकायुक्त ने शिवपुरी के बैराड़ अस्पताल के नर्सिंग ऑफीसर रघुराज धाकड़ को ग्वालियर लोकायुक्त पुलिस ने 3 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ा।

आरोपित एमएलसी में गंभीर चोट लिखवाने की एवज में रिश्वत मांगी थी। आरोपित के खिलाफ बैराड़ निवासी सोनू जाटव ने लोकायुक्त से शिकायत की थी। इसके बाद लोकायुक्त टीम ने मामले की जांच की और आरोपित को रंगे हाथों पकड़ने के लिए प्लान बनाया। इसके बाद गुरुवार सुबह लोकायुक्त के डीएसपी विनोद सिंह कुशवाह सहित लोकायुक्त टीम ने नर्सिंग अफसर को अस्पताल में रंगे हाथों पकड़ लिया। लोकायुक्त की कार्रवाई से अस्पताल में हड़कंप मच गया।

Exit mobile version