Tuesday, May 19, 2026
Latest:
FEATUREDLatestराष्ट्रीय

Lok Sabha Winter Session 2023: लोकसभा में रिकॉर्डतोड़ निलंबन, हंगामे पर 33 सांसद सस्पेंड, कांग्रेस बोली- तानाशाही चरम पर

Lok Sabha Winter Session 2023: लोकसभा में रिकॉर्डतोड़ निलंबन, हंगामे पर 33 सांसद सस्पेंड कि‍ये गए हैं।  सदन में हंगामा करने के आरोप में लोकसभा से 31 विपक्षी सांसदों को पूरे सत्र के लिए सस्पेंड कर दिया गया है. सस्पेंड होने वालों में कांग्रेस संसदीय दल के नेता अधीर रंजन चौधरी भी शामिल हैं।

बताते चलें कि संसद की सुरक्षा मामले में हंगामा करने पर स्पीकर शुक्रवार को लोकसभा के 13 सांसद इस पूरे सत्र के लिए निलंबित किए थे. इस मुद्दे पर विपक्ष के सांसदों ने सोमवार को लोकसभा में जमकर हंगामा किया. वे निलंबित हुए सांसदों का पनिशमेंट खत्म करने और गृह मंत्री अमित शाह के लोकसभा में बयान की मांग कर रहे थे. स्पीकर ओम बिरला ने उनसे कई बार शांति बनाए रखने का आग्रह किया लेकिन सदन में हंगामा होता रहा.

सोमवार को 33 सांसद और हुए सस्पेंड

इसके बाद संसदीय कार्य मंत्री प्रहलाद जोशी ने हंगामा कर रहे सभी सांसदों को पूरे शीत सत्र के लिए सदन से सस्पेंड करने की मांग की. इस अपील पर स्पीकर ओम बिरला ने अधीर रंजन चौधरी और T R बालू समेत विपक्ष के 33 सांसदों को लोकसभा से सस्पेंड कर दिया. इस नए पनिशमेंट के साथ ही लोकसभा से सस्पेंड हुए सांसदों की संख्या बढ़कर अब 46 हो गई है. जबकि हंगामे के आरोप में राज्यसभा का एक विपक्षी सांसद भी सस्पेंड चल रहा है.

‘सरकार की तानाशाही चरम पर’

सांसदों के मास निलंबन पर कांग्रेस ने कड़ी प्रतिक्रिया जताई है. सदन से निलंबित हुए कांग्रेस संसदीय दल के नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि सरकार की तानाशाही चरम पर है. विपक्षी सांसदों ने गृह मंत्री अमित शाह के सदन में बयान देने और निलंबित सांसदों की बहाली की मांग की थी. केवल इतनी सी बात पर मास लेवल पर विपक्षी सांसदों का सस्पेंशन कर दिया. लेकिन इस तानाशाही के बावजूद चीजें बीजेपी के मुताबिक नहीं चलेंगी.

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम