आगरा में कोरोना वायरस (COVID-19) के 22 नए मामले सामने आ गए हैं। जिले में अब तक 501 मामले सामने आ गए हैं। जिला मजिस्ट्रेट प्रभु एन सिंह ने इसकी जानकारी दी है। अब तक 15 लोगों की मौत हो गई है। 126 लोग ठीक हो गए हैं। महाराष्ट्र में शुक्रवार को कोरोना वायरस (COVID-19)के एक ही दिन में 1,008 नए मामले सामने आए। इसके साथ ही यहां मरीजों की संख्या 11,506 हो गई। इस दौरान 26 मरीजों की मौत हो गई, जिससे राज्य में अब तक मरने वालों की संख्या बढ़कर 485 हो गई। 106 मरीज डीस्चार्ज भी हुए हैं।अब तक 1,879 ठीक होकर घर जा चुके हैं। बता दें कि स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार भारत में अब तक 35,365 मामले सामने आ गए हैं। इनमें से 9065 लोग ठीक हो गए हैं और 25148 लोगों का इलाज जारी है और 1152 लोगों की मौत हो गई है।
LIVE Updates Coronavirus : आगरा में अब तक 500 से ज्यादा संक्रमित की पुष्टि, 15 लोगों की मौत




















