Latestमध्यप्रदेश

Live Updates: कमलनाथ ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ

भोपाल। 15 साल बाद मध्यप्रदेश में सत्ता में लौटी कांग्रेस सरकार के मुखिया कमलनाथ बन गए हैं। राज्यपाल आनंदीबन पटेल सोमवार को जंबूरी मैदान में दोपहर डेढ़ बजे कमलनाथ को मुख्यमंत्री पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस और यूपीए महागठबंधन के राजनीतिक दलों के नेता शामिल हुए। खुले मैदान में मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग जुटे। रेवती नक्षत्र कमलनाथ के लिए शुभ सोमवार को रेवती नक्षत्र में कमलनाथ प्रदेश के 18वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण किया। इस मुहुर्त में शपथ लेना, उनके लिए शुभ होगा। मां चामुंडा दरबार के पुजारी रामजीवन दुबे का कहना है कि 17 दिसंबर दशमीं सोमवार जंबूरी मैदान में दोपहर 1.30 बजे रेवती नक्षत्र, मीन का चंद्रमा, मीन लग्न, धनु के सूर्य में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में कमलनाथ भारतीय संविधान के उद्देश्यों को पूरा करने की शपथ ली।

इस मुहुर्त में शपथ लेने पर में उन पर शिव की अपार कृपा प्राप्त होगी, जिससे वह प्रदेश को विकास की दिशा में तेजी से ले जाएंगे।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply