Site icon Yashbharat.com

LIVE Maharashtra CM Oath Live: ‘देवेंद्र सरिता गंगाधरराव फडणवीस’ ने तीसरी बार सीएम पद की शपथ ली, पीएम समेत तमाम दिग्गज बने साक्षी

devendra

LIVE Maharashtra CM Oath Live: ‘देवेंद्र सरिता गंगाधरराव फडणवीस’ ने तीसरी बार सीएम पद की शपथ ली, पीएम समेत तमाम दिग्गज बने साक्षी।  महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री को लेकर जारी सस्पेंस पर आखिरकार विराम लग गया। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक दल की महत्वपूर्ण बैठक में देवेंद्र फडणवीस को नेता चुना गया। आज वे सीएम पद की शपथ लेंगे। इस शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी भी शिरकत करेंगे।

आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू आजाद मैदान पहुंचे
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू महाराष्ट्र सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने के लिए मुंबई के आजाद मैदान पहुंचे।

 

आजाद मैदान पहुंचे राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन
महाराष्ट्र के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन महाराष्ट्र के भावी मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को शपथ दिलाने के लिए आजाद मैदान पहुंचे।

 

 

आजाद मैदान में पहुंचे फडणवीस, शिंदे और अजित पवार
महाराष्ट्र की राजधानी में महायुति सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में बस कुछ ही समय बाकी है। वहीं मुख्यमंत्री पद और उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के लिए देवेंद्र फडणवीस, एकनाथ शिंदे और अजित पवार आजाद मैदान में बने मंच पर पहुंच गए हैं। LIVE Maharashtra CM Oath Live: ‘देवेंद्र सरिता गंगाधरराव फडणवीस’ ने तीसरी बार सीएम पद की शपथ ली, पीएम समेत तमाम दिग्गज बने साक्षी

Exit mobile version