LIVE Bihar Vidhan Sabha Chunav Result 2020: बिहार की बाजी किसके हाथ, फैसला आज, मतगणना थोड़ी देर में
LIVE Bihar Vidhan Sabha Chunav Result 2020: बिहार की बाजी किसके हाथ होगी, इसका फैसला कुछ घंटों में हो जाएगा। बिहार विधानसभा चुनाव के लिए बीते हुई वोटिंग के बाद अब मतों की गिनती की बारी आ गई है।
प्रदेश की सभी 243 विधानसभा सीटों के लिए सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू होगी। इसके आधे घंटे बाद रूझान आना शुरू हो जाएंगे। सब कुछ ठीक रहा तो साढ़े 10 बजे तक अंदाजा लगा जाएगा कि बिहार की जनता ने अगले पांच साल सेवा का मौका किसे दिया है, मौजूदा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार या आरजेडी के तेजस्वी यादव।
दिन में दो या तीन बजे तक तस्वीर पूरी साफ हो जाएगी। एग्जिट पोल के मुताबिक इस बार बिहार में सत्ता परिवर्तन होने जा रहा है। यानी सुशासन बाबू का सफर यही थम जाएगा। महागठबंधन विजयी होता है तो तेजस्वी यादव के लिए इससे बड़ा बर्थडे गिफ्ट कोई दूसरा नहीं होगा।

