Latestमध्यप्रदेश

Live भारत- न्यूजीलैंड के बीच तीसरा टी-20, भारत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी

गुवाहाटी। भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा टी-20 गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेला जा रहा है। भारत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी है।

कप्तान सूर्यकुमार यादव ने बताया कि टीम 2 बदलाव के साथ उतरी है। अर्शदीप सिंह और वरुण चक्रवर्ती नहीं खेल रहे हैं। जसप्रीत बुमराह की वापसी हुई है। रवि बिश्नोई को भी मौका दिया गया है। कीवी टीम में काइल जैमिसन की वापसी हुई है।

न्यूजीलैंड और भारत के बीच 27 टी-20 खेले गए। 14 में भारत और 10 में न्यूजीलैंड को जीत मिली। 3 मुकाबले टाई भी रहे। भारत में दोनों ने 13 टी-20 खेले। 9 में होम टीम और महज 4 में न्यूजीलैंड को जीत मिली। भारत में दोनों टीमों के बीच 4 टी-20 सीरीज खेली गई। 2012 में न्यूजीलैंड इकलौता टी-20 जीता था। वहीं 2 प्लस मैचों की तीनों सीरीज में भारत ने बाजी मारी।

न्यूजीलैंड ने 6 साल पहले भारत को आखिरी सीरीज हराई थी, तब होमग्राउंड पर टीम को 2-1 से जीत मिली थी। तब से भारत ने न्यूजीलैंड को लगातार 4 सीरीज हरा दी। आज मुकाबला जीतकर टीम इंडिया कीवी टीम को लगातार पांचवीं टी-20 सीरीज हरा देगी।

टीम इंडिया सीरीज में 2-0 से आगे है, तीसरा मैच जीतकर टीम न्यूजीलैंड को लगातार पांचवीं टी-20 सीरीज हरा देगी। पिछले दोनों मुकाबलों में 400 से ज्यादा रन बने, वहीं 3 पारियों में स्कोर 200 रन को पार कर गया। गुवाहाटी में भी हाई स्कोरिंग मुकाबला देखने को मिल सकता है।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

भारत: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, रवि बिश्नोई और जसप्रीत बुमराह।

न्यूजीलैंड: डेवोन कॉन्वे, टिम साइफर्ट (विकेटकीपर), रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, डेरिल मिचेल, मार्क चापमन, मिचेल सैंटनर (कप्तान), काइल जैमिसन, जैकब डफी, ईश सोढी और मैट हैनरी।

Back to top button