Live: विगढ़ में शिवराज का भावुक भाषण कहा-छोटे छोटे बच्चे मामा कहते हैं तो लगता है इन पर सब कुछ न्यौछावर कर दूं
कटनी। भारतीय जनता पार्टी ही वह पार्टी है जिसे समाज के हर वर्ग की चिंता है। गरीब मजदूर किसान और हमारी बेटियां बहने भांजे भांजियाँ इन्हें जब भी मैं देखता हूँ मेरा दिल इनके लिए सदैव कुछ ऐसा करने के लिए कहता है जिससे इनके जीवन मे खुशियां आ जाएं, जब कहीं जाता हूँ छोटे छोटे मेरे भांजे भांजी मामा मामा कहते तो लगता है हर काम इनके लिए करूँ।
ये वो बच्चे हैं जिन्हें मुख्यमंत्री का अर्थ भी नहीं मालूम । यह भावुक उद्बोधन आज सायं जन आशीर्वाद यात्रा में विजयराघवगढ़ में आयोजित जनसभा में विशाल सभा को सम्बोधित करते हुये मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने व्यक्त किये।
विजयराघवगढ़ में खचा खच भरे पंडाल में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह का भाषण उनके अमूमन होने वाले भाषणों से कुछ अलग सा था यहां उन्होंने कहा कि मैं भाषण नहीं दे रहा ये बात मेरे दिल से निकल रहीं है।

उन्होंने कहा कि बिजली बिल को ही ले लें चाहे जब कांग्रेसी बिजली बिल दिखाते रिहते थे हमने गरीबों के लिए बिजली बील का झझट ही खत्म कर दिया। बेटियों को नॉकरी के आरक्षण और तो और पुलिस विभाग में भी बेटियों के लिए नियम सरल कर दिए।
अब कोई बेटी को कमजोर न समझे बंदूक से अपराधी को मारने में पुलिस वाली बेटी के हाथ नहीं कांपेंगे। मुख्यमंत्री ने एक और भावुक बात का जिक्र किया उन्होंने कहा कि बहन की गोद मे नन्हा भांजा तोतली आवाज के कहता है आंधी नहीं तूफान है शिव राज सिंह चौहान है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता के लिये मेरा सारा जीवन न्योछावर, जियूँगा तो आपके लिए मरूंगा तो आपके लिए। उन्होंने जनता से आशीर्वाद मांगते हुए कहा कि चौथी बार भाजपा की सरकार बनाने के लिए आपसे आशीर्वाद मांगने आया हूँ।
उन्होंने दोनों हाथ उठवा कर लोगों से संकल्प भी दिलवाया इससे पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राजा सरयुप्रसाद को शत शत नमन किया
सभा मे स्वागत उद्बोधन देते हुए राज्यमन्त्री संजय सत्येन्द्र पाठक ने कहा कि दुनिया मे ऐसा कोई नेता मुख्यमंत्री नहीं जो गर्भ में शिशु और माँ की रक्षा का ध्यान रखता हो। संजय सत्येन्द्र पाठक ने कहा कि हमने विजयराघवगढ़ के लिए जो मांगा मुख्यमंत्री ने दिया आज वह कर्मशील मुख्यमंत्री आपसे कुछ मांगने आये हैं तो उन्हें ऐसा भरपूर आशीर्वाद मिलना चाहिए की उसकी गूंज पूरे प्रदेश में हो।
सभा मे भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा, प्रदेश महामंत्री विनोद गोंटिया,प्रभात साहू, प्रणय पांडे, कन्हाई राम जुन्नादेव नगर पालिका पूर्व अध्यक्ष,बीडी शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष पीताम्बर टोपनानी, समाज कल्याण बोर्ड की अध्यक्ष पद्मा शुक्ला, नगर पंचायत अध्यक्ष कैमोर गणेश राव, विजयराघवगढ़ नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश गुप्ता उपाध्यक्ष सुरेंद्र पांडे भाजपा महामंत्री उदयराज सिंह, अजित महोबिया, हरिशंकर गर्ग मण्डल अध्य्क्ष गण जिला पदाधिकारी अवस्थित थे।


