Latest

LIVE: राजगढ़ पहुंचे पीएम मोदी, शिवराज बोले- देश के लिए भगवान का आशीर्वाद हैं प्रधानमंत्री

नेशनल डेस्‍क।  नरेंद्र मोदी शनिवार को मध्य प्रदेश के दौरे पर हैं. प्रधानमंत्री मोदी राजगढ़ में मोहनपुरा सिंचाई परियोजना का लोकार्पण करेंगे. राजगढ़ में उनके साथ राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी होंगे.

इसके अलावा पीएम मोदी इंदौर में केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय द्वारा संचालित स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता सर्वेक्षण-2018 के अवॉर्ड देंगे.

इसके साथ ही केंद्र की स्मार्ट सिटी योजना, हाउसिंग फॉर ऑल, स्वच्छ भारत मिशन पर केंद्रित प्रोग्राम में प्रधानमंत्री स्वच्छता अभियान को आगे बढ़ाने पर बात करेंगे.

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply