Latestउत्तरप्रदेश

LIVE- यूपी में रुझानों में उतार चढ़ाव जारी- 11 पर bjp, 4 पर bsp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव में मतों की गिनती शुरू हो गई है. पहले घंटे की मतगणना के बाद बीजेपी ने लखनऊ, इलाहाबाद, अयोध्या, मुरादाबाद, बरेली, कानपुर, अलीगढ़, गोरखपुर, वाराणसी, गाजियाबाद और मेरठ में बढ़त बना ली है.

आगरा, झांसी, सहारनपुर और फिरोजाबाद में बसपा उम्मीदवार आगे हैं. मथुरा में कांग्रेस प्रत्याशी आगे है.

परिणाम अब से थोड़े ही देर में आना शुरू हो जाएगा. राजधानी लखनऊ शुक्रवार को इतिहास बनाने जा रहा है. आज शहर को पहली महिला मेयर मिलेगी. लखनऊ के इतिहास में आज तक कोई महिला मेयर की कुर्सी पर नहीं बैठी. आजादी के बाद पहली बार लखनऊ की सीट महिला के लिए अरक्षित की गई है.

सुबह आठ बजे से मतों गिनती शुरू होगी. जिसके बाद यह साफ़ हो जाएगा कि कौन लखनऊ के मेयर की कुर्सी पर आसीन होगी. बीजेपी की तरफ से संयुक्ता भाटिया, सपा से मीरा वर्धन तलवार, बसपा से बुलबुल गोदियाल और कांग्रेस से प्रेमा अवस्थी मैदान में हैं.

Leave a Reply

Back to top button