Site icon Yashbharat.com

LIVE “परिवर्तन का अरूणोदय” जबलपुर में विविध क्षेत्रों से आये 2930 लोगों ने थामा कांग्रेस का हाथ, BJP को बड़ा झटका

IMG 20190408 WA0023

जबलपुर। परिवर्तन का अरूणोदय कार्यक्रम के तहत आज जबलपुर और ग्रामीण क्षेत्र के 2930 लोगों ने कांग्रेस के प्रति अपना विश्वास जताते हुये सदस्यता ली एवं कांग्रेस का हाथ विकास के साथ का संकल्प लेते हुये लोकसभा चुनाव में पार्टी कांग्रेस प्रत्याशी विवेक कृष्ण तन्खा के पक्ष में कार्य करते जबलपुर को नई पहचान दिलाने के लिए सभी से एकजुट होने का आव्हान किया। येन वोटिंग से पूर्व कांग्रेस का यह कार्यक्रम भाजपा के लिए बड़ा झटका हो सकता है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विभिन्न क्षेत्रों से आये लोगों की उपस्थिति कांग्रेस में उत्साह के और अधिक संचार के लिए काफी है।

लोकसभा उम्मीदवार श्री तन्खा ने इस आयोजन के लिए आशीष शुक्ला की प्रशंसा करते कहा कि यह आयोजन जबलपुर में बदलाव का साक्षी बनेगा।

परिवर्तन का अरूणोदय कार्यक्रम के सूत्रधार प. आशीष शुक्ला की प्रेरणा से शहर के विभिन्न क्षेत्रों की नामचीन हस्तियों, युवाओं, महिलाओं तथा पहली दफे मताधिकार का प्रयोग करते युवाओं ने कांग्रेस का हाथ थामा। परिवर्तन के अरूणोदय कार्यक्रम का शुभारंभ आशीष शुक्ला के माता पिता प अरुण शुक्ला, श्रीमती सुशीला शुक्ला के तैल चित्र समक्ष पुष्पांजलि से हुआ। उपरांत स्वागत श्रंखला में मंचासीन जबलपुर लोकसभा के कांग्रेस प्रत्याशी विवेक तन्खा, केबिनेट मंत्री तरुण भनोट, लखन घनघोरिया, विधायक विनय सक्सेना, संजय यादव, संजय शर्मा, नगर अध्यक्ष दिनेश यादव, ग्रामीण अध्यक्ष राधेश्याम चौबे एवं कार्यक्रम के सूत्रधार आशीष शुक्ला उपस्थित थे। श्री शुक्ला ने कांग्रेस में शामिल होने वाले 2930 लोगों की सूची संगठन को सौंपी। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ अधिवक्ता सम्पूर्ण तिवारी ने किया।

इस अवसर पर उपस्थित कांग्रेस नेताओं ने कहा कि जनता में देश की सरकार के प्रति अविश्वास जगा है। लोग अब सिर्फ कांग्रेस पर उम्मीद की दृष्टि से देख रहे है यही कारण है कि पहले विधानसभा चुनाव में जनता ने कांग्रेस पर भरोसा जताया अब लोकसभा चुनाव में जनता वर्तमान की भाजपा सरकार के खिलाफ स्वस्फूर्त बदलाव करने के लिए आतुर है। यही कारण है कि आज गैर राजनीतिक लोग भी सिर्फ देश हित की खातिर कांग्रेस के साथ आ रहे हैं।

Exit mobile version