#MP Vidhansabha ElectionsLatest

परिवर्तन का अरूणोदय में 2910 लोगों ने थामा कांग्रेस का हाथ

जबलपुर। शताब्दीपुरम विजयनगर में आयोजित परिवर्तन का अरूणोदय कार्यक्रम के तहत सोमवार की शाम को जबलपुर और ग्रामीण क्षेत्र के 2910 लोगों ने कांग्रेस के प्रति अपना विश्वास जताते हुये सदस्यता ग्रहण की एवं कांग्रेस का हाथ विकास के साथ का संकल्प लिया।

कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी पं. विवेक कृष्ण तन्खा से प्रेरणा व कांग्रेस की नीतियों से प्रभावित होकर इन युवाओं युवाओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की और लोकसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी विवेक कृष्ण तन्खा के पक्ष में कार्य करते जबलपुर को नई पहचान दिलाने के लिए सभी से एकजुट होने का आव्हान किया। ऐन वोटिंग से पूर्व कांग्रेस का यह कार्यक्रम भाजपा के लिए बड़ा झटका साबित हो सकता है। कार्यक्रम में बडृ़ी संख्या में विभिन्न क्षेत्रों से आये लोगों की उपस्थिति कांग्रेस में उत्साह के और अधिक संचार के लिए काफी है।

जबलपुर में बदलाव का साक्षी बनेगा यह आयोजनःतन्खा


जबलपुर को नई पहचान दिलाने के लिए सभी से एकजुट होने का आव्हान किया। ऐन वोटिंग से पूर्व कांग्रेस का यह कार्यक्रम भाजपा के लिए बड़ा झटका साबित हो सकता है। कार्यक्रम में बडृ़ी संख्या में विभिन्न क्षेत्रों से आये लोगों की उपस्थिति कांग्रेस में उत्साह के और अधिक संचार के लिए काफी है।


लोकसभा उम्मीदवार श्री तन्खा ने इस आयोजन के लिए आशीष शुक्ला की प्रशंसा करते कहा कि यह आयोजन जबलपुर में बदलाव का साक्षी बनेगा। उन्होंने कहा कि शहर का दर्द मेरा दर्द है। यह बात में पिछले 30 सालों से कहता चला आ रहा हू़ं। उन्होंने कहा कि जबलपुर में सन 1956 के बाद पहली बार राज्य कैबिनेट की बैठक जबलपुर में आयोजित की गई। आने वाला समय जबलपुर व देश के विकास का होगा। वर्तमान संासद राकेश सिंह के खिलाफ जनादेश आ गया है। जनता भी परिवर्तन चाहती है। उन्होंने कहा की बीते सालों में शक्ति भवन की शक्ति भोपाल चली गई है। पं. विवेक कृष्ण तन्खा ने उत्तर मध्य विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान भाजपा सांसद की 15 वर्षों की निष्क्रियता के बारे में बताया। जबलपुर में चिकित्सा सुविधाओं का कितना अभाव है कि एक पूरी ट्रेन प्रतिदिन नागपुर सिर्फ मरीजों को लेकर जाती है। उन्होंने कहा कि पिछले 15 वर्षों से राज्य में, नगर निगम में और उनके स्वयं के संसदीय कार्यकाल में जबलपुर विकास के मामले में शून्य पर है।


परिवर्तन का अरूणोदय कार्यक्रम के सूत्रधार प. आशीष शुक्ला की प्रेरणा से शहर के विभिन्न क्षेत्रों की नामचीन हस्तियों, युवाओं, महिलाओं तथा पहली वार मताधिकार का प्रयोग करने वाले युवाओं ने कांग्रेस का हाथ थामा। परिवर्तन के अरूणोदय कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्जवलन व आशीष शुक्ला के माता-पिता स्व. पं. अरुण शुक्ला, श्रीमती सुशीला शुक्ला के तैल चित्र के समक्ष पुष्पांजलि से हुआ। जबलपुर लोकसभा सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी विवेक कृष्ण तन्खा, केबिनेट मंत्री द्वय तरुण भनोट, लखन घनघोरिया, मध्यक्षेत्र के विधायक विनय सक्सेना, बरगी विधायक संजय यादव, संजय शर्मा, नगर अध्यक्ष दिनेश यादव, ग्रामीण अध्यक्ष राधेश्याम चौबे एवं ,कार्यक्रम के सूत्रधार आशीष शुक्ला उपस्थित थे।

श्री शुक्ला ने कांग्रेस में शामिल होने वाले 2910 लोगों की सूची संगठन को सौंपी। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ अधिवक्ता सम्पूर्ण तिवारी ने किया।
इस अवसर पर उपस्थित कांग्रेस नेताओं ने कहा कि जनता में देश की सरकार के प्रति अविश्वास जगा है। लोग अब सिर्फ कांग्रेस पर उम्मीद की दृष्टि से देख रहे है यही कारण है कि पहले विधानसभा चुनाव में जनता ने कांग्रेस पर भरोसा जताया अब लोकसभा चुनाव में जनता वर्तमान की भाजपा सरकार के खिलाफ स्वस्फूर्त बदलाव करने के लिए आतुर है। यही कारण है कि आज गैर राजनीतिक लोग भी सिर्फ देश हित की खातिर कांग्रेस के साथ आ रहे हैं। समाज, देश, संविधान, विकास व रोजगार के लिए अब कांग्रेस ही एकमात्र विकल्प है। समाज में बढ़ती असहिष्णुता को समाप्त करने के लिए भी कांग्रेस का हाथ मजबूत होना आवश्यक है।

संस्कारधानी के निस्वार्थ व निष्पक्ष विकास के लिए श्री तन्खा का नेतृत्व आवश्यक है। उक्त कार्यक्रम में नरेश सराफ, उदय भान सिंह ,बाबू विश्वमोहन, रातेश तिवारी, सुश्री मधु यादव, सत्येन्द्र जैन जुग्गू, राकेश चौधरी, संजय जैन कश्मीर, मनोज सेठ, जगत बहादुर सिंह, डी एस दुग्गल, कमल भल्ला, अनूप सांगवान, राजा पांडेय, प्रदीप शुुक्ला, बमरीश मिश्रा,ब्रजबिहारी पटैल,मनोज बधोरिया, संजय बघेल, मुन्नू पंडा, भगवानदास चौधरी, रामसिंह यादव, सतीश उपाध्याय, सतीश तिवारी, विजय साहू, बद्री प्रसाद पांडेय हिमांषु खरे, मुकेश राठौर, राजा पांडेय, मनोज सेठ, डॉ. अरविन्द जैन, पंकज पांडे,अयोध्या तिवारी आदि मौजूद रहे।

तन्खा के निर्वाचन से जबलपुर के दिशा व दशा बदलेगी
आयोजन के सूत्रधार आशीष शुक्ला ने कहा कि विवेक तन्खा के निर्वाचन से जबलपुर के दिशा व दशा बदलेगी। पिछली बार हुण् लो सभा चुनाव में जो गलतियां हुई हैं उन से सबक लेते हुए दोहराना नहीं हैं। तन्खा के निर्वाचन से जबलपुर की बात दिल्ली तक जाएगी।

पहली बार मतदान करेंगी साक्षी व प्रियंका

विवेक तन्खा ने इस बार पहली बार मतदान करने जा रही सुश्री साक्षी शुक्ला व सुश्री प्रशंसा दुबे का मंच से सम्मान किया।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply