FEATURED

Live Breaking: चिदंबरम को झटका, 26 अगस्त तक रहना होगा CBI कस्टडी में

नई दिल्ली। INX Media Case में पूर्व वित्त और गृह मंत्री पी. चिदंबरम को गुरुवार को सीबीआई की अदालत में पेश किया गया। प्रवर्तन निदेशालय के खिलाफ पी चिदंबरम की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट 27 अगस्त को सुनवाई करेगा, जबकि CBI के खिलाफ याचिका पर कल सुनवाई होगी। सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने सीबीआई की तरफ से चिदंबरम की 5 दिन की रिमांड मांगी है। पढ़िए Live Updates –

इससे पहले सीबीआई की टीम चिदंबरम को लेकर राउज एवेन्यू कोर्ट पहुंची। सुनवाई की शुरुआत करते हुए सीबीआई की तरफ से तुषार मेहता ने पक्ष रखा।

Tushar%20Mehta

बता दें कि बुधवार रात सीबीआई द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद से ही चिदंबरम को सीबीआई मुख्यालय में रखा गया था और उनसे पूछताछ की जा रही थी। आज होने वाली पेशी में उनके वकील कोर्ट के सामने तर्क रखते हुए इस गिरफ्तारी को गलत करार देंगे।

CBI%20Court

बुधवार को उन्होंने सुप्रीम कोर्ट से राहत पाने की हरसंभव कोशिश भी की और इसके लिए वह करीब 27 घंटे तक भूमिगत भी रहे। लेकिन सुप्रीम कोर्ट से राहत मिलने में देरी होने और कानून के डर से भूमिगत होने के लग रहे आरोपों को देखते हुए चिदंबरम ने सामने आने का फैसला किया। उनके सामने आते ही तत्काल सीबीआई और ईडी की टीमों ने उनके आवास पर पहुंचकर गिरफ्तार कर लिया। उन्हें सीबीआई मुख्यालय ले जाया गया

कहा-हवालात में लगता है डर

चिदंबरम को रातभर सीबीआई के उसी मुख्यालय में रखा गया जिसका उन्होंने ही 2011 में केंद्रीय गृहमंत्री के रूप में उद्घाटन किया था। खबरों के अनुसार जब चिदंबरम को हवालात में रखने की बात आई तो उन्होंने कहा कि उन्हें हवालात में डर लगता है और इसे देखते हुए उन्हें सीबीआई अधिकारी के कैबिन में रात गुजारने की मोजूरी दी गई।

पूछताछ में नहीं कर रहे सहयोग

खबर यह भी है कि चिदंबरम से पूछताछ की जा रही है और सीबीआई ने उनसे एक दर्जन से ज्यादा लेकिन वो इसमें सहयोग नहीं कर रहे हैं। कोई भी सवाल पूछे जाने पर उल्टा सवाल कर रहे हैं।

कांग्रेस ने लगाए आरोप

पी चिंदबरम की याचिका खारिज होने के बाद से ही कांग्रेस लगातार इस पूरी कार्रवाई को राजनीतिक बदले की कार्रवाई करार दे रही है। इसी को लेकर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कांग्रेस ने पॉलिटिकल वेंडेटा का आरोप भी लगाया है।

मंगलवार शाम 4 बजे से बुधवार रात 9.45 तक यूं चला ड्रामा

मंगलवार शाम 4 बजे : दिल्ली हाई कोर्ट ने अग्रिम जमानत खारिज की।

शाम : 5 बजे : अपील के लिए तीन दिन की मोहलत से भी इनकार

शाम : 7.30 बजे : सीबीआई टीम पहुंची चिदंबरम के घर, नहीं मिले

रात : 11.30 बजे : घर पर दोबारा गई टीम, दो घंटे में पेश होने का नोटिस चस्पा

बुधवार : सुबह : 10 बजे : गिरफ्तारी पर रोक के लिए सुप्रीम कोर्ट में पहुंचे वकील

दोपहर : 12 बजे : कोर्ट में मेंशनिंग पर, याचिका में त्रुटि, केस सीजेआई को रैफर

दोपहर : 2.30 बजे : जस्टिस रमना की पीठ ने कहा सीजेआई ही सुनेंगे मामला

शाम : 5 बजे : रजिस्ट्रार ने कहा-शुक्रवार को सीजेआई ही करेंगे सुनवाई

रात : 8.11 : कांग्रेस मुख्यालय में “प्रकट” हुए चिदंबरम

8.15 : प्रेस कांफ्रेंस की, कहा-भाग नहीं रहा हूं

8.25 : जोरबाग स्थित घर रवाना हुए

8.30 : सीबीआई कांग्रेस मुख्यालय पहुंची

8.39 : चिदंबरम अपने घर पहुंच गए

8.51 : सीबीआई भी पहुंची, दरवाजा नहीं खोला

9.0 : दीवार फांदकर टीम चिदंबरम के बंगले के अंदर गई

9.05 : दिल्ली पुलिस बुलाई गई, बंगला घेरा

9.40 : कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हटाया, हिरासत में लिया

9.45 : आखिरकार चिदंबरम को गिरफ्तार कर लिया गया।

Leave a Reply

Back to top button