अमित शाह यहीं नहीं रूके, उन्होंने ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा कि,” हम बंगाल विरोधी नहीं, ममता विरोधी जरूर हैं। ममता बनर्जी ने एनआरसी का भी विरोध किया। लेकिन हम नेशनल सिटीजन रजिस्टर को लेकर प्रतिबद्ध हैं। एनआरसी का मतबल बांग्लादेशी घुसपैठियों को बाहर निकालना है। ममता बताएं कि वो देश की सुरक्षा को आगे रखती हैं या वोट बैंक की राजनीति।”
अमित शाह ने कहा कि, “पहले ममता बनर्जी ने घुसपैठियों को बाहर करने को कहा था। आज वो एनआरसी का विरोध कर रही हैं। एनआरसी की प्रक्रिया किसी भी कीमत पर नहीं रूकेगी। जब से ममता बनर्जी की सरकार आई है, तब से शारदा, रोजवैली, भतीजे का भ्रष्टाचार छाया हुआ है।” पहले यहां रबींद्र संगीत सुनने को मिलता था। मगर जब से ममता सरकार आई है, तब से यहां बम धमाकों की आवाज सुनाई देती है।
इतना ही नहीं अमित शाह ने अपनी रैली में बाधा पहुंचाने को लेकर भी ममता बनर्जी को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि, “बंगाली चैनल के सिग्नल कमजोर कर दिए गए हैं, ताकि लोग हमें नहीं देख सकें। लेकिन अगर आप हमारी आवाज दबाने की कोशिश करेंगे, तो बंगाल के हर जिले में जाएंगे और टीएमसी को उखाड़े फेंकेंगे।”
ये रैली कोलकाता के मेयो रोड पर हो रही है। इस इलाके में और वहां आसपास की सड़कें तृणमूल कांग्रेस के झंडों से पटी पड़ी हैं। पोस्टर पर लिखा हुआ है ‘एंटी बंगाल भाजपा गो बैक’। सिर्फ सड़क के किनारे ही नहीं यहां तक कि मंच के आसपास भी तृणमूल के झंडों की बाढ़ है। जहां भाजपा की रैली के लिए मंच तैयार किया जा रहा है वहां तृणमूल के झंडे भ्रमित कर देते हैं कि यहां भाजपा की रैली है या तृणमूल की।
तृणमूल का दावा 15 अगस्त की तैयारी में लगाए गए झंडे
इस बारे में जब तृणमूल के नेताओं से पूछा गया तो उन लोगों का कहना है कि 15 अगस्त की तैयारी के मद्देनजर तृणमूल के झंडों और हमारी नेता ममता बनर्जी के पोस्टरों से सजा रहे हैं। इसमें अमित शाह की मीटिंग का कोई मामला नहीं है। वैसे यह पहली बार नहीं है। इससे पहले जून में अमित शाह के पुरुलिया व वीरभूम दौरा हो या फिर 16 जुलाई को पीएम नरेंद्र मोदी की सभा। तृणमूल कार्यकर्ताओं ने पूरे इलाके को ममता व तृणमूल के झंडे से पाट दिया था।
भाजपा का पलटवार
बंगाल भाजपा के महासचिव राजू मुखर्जी ने कहा, यह अच्छी बात है कि वे अमित शाह का स्वागत कर रहे हैं, ऐसा उन्होंने पश्चिमी मेदिनीपुर और पुरुलिया में भी किया था, यह अच्छी अनुभूति दे रहा है कि ममता की पार्टी अमित शाह का स्वागत कर रही है। यह तृणमूल की रणनीति है कि वह अपने झंडों के जरिए इलाके में अपना दबदबा दिखाए। इसलिए अब बीजेपी मेयो रोड पर अपने झंडे लगाने की तैयारी में है। जिसके बाद भाजपा की रैली के इस इलाके में दोनों पार्टियों के बीच फ्लैग वॉर होने की पूरी उम्मीद है।
-
Katni: राष्ट्रीय खेल दिवस पर कटनी में खेल गतिविधियों और सम्मान समारोह का भव्य आयोजन; वरिष्ठ खिलाड़ी व कोच सम्मानित -
इंदौर में रिटायर्ड प्राचार्य साइबर ठगी के शिकार; फेसबुक पर सीरिया की महिला डॉक्टर बन की दोस्ती, कस्टम-RBI के नाम पर ऐंठे 6 लाख रुपये -
FSSAI Warning Label Proposal: पैकेज्ड फूड को लेकर सरकार का बड़ा कदम; ज्यादा नमक, चीनी या फैट वाले सामान पर लगेगा लाल रंग का ‘चेतावनी लेबल’ -
PM Modi Central Asia Visit: पीएम मोदी की उज्बेकिस्तान-किर्गिस्तान यात्रा शुरू; जानिए मध्य एशिया के इन देशों में भारतीय 500 रुपये की कीमत कितनी हो जाती है -
Special Trains Extension: रेल यात्रियों को बड़ी राहत- रेलवे ने इंदौर-निजामुद्दीन, सूरत-छपरा समेत 9 स्पेशल ट्रेनों की फेरे बढ़ाए; देखें नया शेड्यूल -
बाढ़ में बहकर आया बैंक का लॉकर, त्रिशूली नदी किनारे मची लूट: नेपाल में 600 मौतों और 2500 लापता के बीच खौफनाक मंजर -
Western Railway MEMU Proposal: धार-टांडा क्षेत्र के लिए बड़ी सौगात; प्रतापनगर से टांडा रोड के बीच रोजाना चलेगी नई मेमू ट्रेन, पश्चिम रेलवे ने भेजा प्रस्ताव -
Bhind Snakebite News: भिंड में बड़ा हादसा; घर में खेल रही 5 साल की मासूम को सांप ने डसा, जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने घोषित किया मृत -
सीएसपी सहित दोनों फरार आरोपियों पर 10-10 हजार का इनाम घोषित: गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों में पुलिस की दबिश, एसआईटी ने तेज कि जांच -
MP School Education News: मध्य प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने की बड़ी पहल; मोहन यादव सरकार जल्द करेगी 10,000 नए शिक्षकों की भर्ती -
अब पैक्ड फूड पर दिखेगा लाल निशान: ज्यादा चीनी, नमक और फैट वाले सामान पर FSSAI लगाएगा चेतावनी लेबल -
MP Teacher Eligibility Test: मध्य प्रदेश में TET परीक्षा को लेकर गहराया असमंजस; ग्वालियर में 3500 शिक्षकों की सूची अटकी, 2006-2008 के शिक्षक 30 अगस्त को दिल्ली में करेंगे प्रदर्शन -
Satna Rain & Railway News: शरभंग नदी के उफान से मुंबई-हावड़ा रेलमार्ग पर थमी ट्रेनों की रफ्तार; सतना-चित्रकूट में भारी बारिश, ट्रैक पर पानी भरने से 11 से अधिक ट्रेनें प्रभावित -
Sonia Gandhi’s Memoir Dispute: सोनिया गांधी की किताब ‘बिलोंगिंग’ पर पेंगुइन से क्यों बिगड़ी बात? जानें लेखक और प्रकाशक के बीच विवाद की पूरी इनसाइड स्टोरी -
Weather Update: UP-बिहार और ओडिशा समेत 15 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट; जानिए अपने शहर के मौसम का मिजाज -
जब जनता के हत्थे चढ़े अफसर: ढिलाई बरतने पर लोगों ने FDA अधिकारी को ही ज़बरदस्ती खिलाए एक्सपायरी बिस्किट -
भेड़ाघाट में राजकुमार सोनी के घर वाशिंग मशीन पर बैठा मिला 5 फीट लंबा सांप; 3 दिन पहले सोफे के नीचे निकला था कोबरा -
पति की प्रेमिका ने ही रची थी राखी की हत्या की साजिश; रातीबड़ पुलिस ने खोला मर्डर केस, दो आरोपी गिरफ्तार -
म्यूजिक कंपोजर अमाल मलिक ने सह-प्रतियोगी फरहाना भट्ट से मांगी माफी; ‘100 मर्दों’ वाले बयान पर जताया अफसोस, जानिए क्यों कहा- “अब WWE बंद” -
What Makes Shani Dev Angry: भूलकर भी न करें ये 6 गलतियां, वरना रुष्ट हो सकते हैं शनिदेव; जानें शनिवार शाम के अचूक उपाय
