katniमध्यप्रदेश

एम फॉर सेवा छात्रावास में लायंस क्लब रॉयल ने किया वृहद वृक्षारोपण‘एक व्यक्ति–एक पेड़’ का संदेश देकर पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

एम फॉर सेवा छात्रावास में लायंस क्लब रॉयल ने किया वृहद वृक्षारोपण‘एक व्यक्ति–एक पेड़’ का संदेश देकर पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्

कटनी। पर्यावरण संरक्षण एवं हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मझगवां स्थित एम फॉर सेवा छात्रावास परिसर में लायंस क्लब ऑफ कटनी रॉयल के तत्वावधान में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में क्लब पदाधिकारियों, सदस्यों, छात्रावास प्रबंधन एवं छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

कार्यक्रम के दौरान परिसर में सीताफल, आम, अशोक सहित विभिन्न फलदार एवं छायादार प्रजातियों के पौधे रोपे गए। इस अवसर पर लायंस क्लब ऑफ कटनी रॉयल की अध्यक्ष लायन साधना अग्रवाल ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और ग्लोबल वार्मिंग के दौर में वृक्षारोपण समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। केवल पौधे लगाना ही नहीं, बल्कि उनकी नियमित देखभाल और संरक्षण भी हमारी जिम्मेदारी है। क्लब द्वारा लगाए गए पौधों की देखभाल का संकल्प भी लिया गया।

छात्रावास प्रबंधन ने लायंस क्लब के इस सामाजिक एवं पर्यावरण हितैषी प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों में प्रकृति और पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित होती है। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थितजनों ने ‘एक व्यक्ति–एक पेड़’ का संदेश देते हुए पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में क्लब की कोषाध्यक्ष हंसा खंडेलवाल सहित रेनू अग्रवाल, राज अग्रवाल, राजू अग्रवाल, राकेश जैन, सुमन जैन, मक्खन, सुषमा यादव, डॉ. रामगोपाल बजाज, सरिता बजाज, अजय खंडेलवाल, मोहन अग्रवाल, मधुसूदन बगड़िया, शैल बगड़िया एवं प्रभा चौधरी सहित क्लब के सदस्य, छात्रावास के छात्र-छात्राएं एवं व्यवस्थापक उपस्थित रहे।

Back to top button