आइए जानते हैं टहलना या दौड़ना सेहत के लिए क्या है अधिक बेहतर
Running or Walking
हर किसी को डेली कम से कम आधा घंटा टहलना चाहिए। कहते हैं वॉकिंग शरीर के लिए सबसे बेहतर एक्सरसाइज होता है। आप घर के अंदर, छत या फिर पार्क में टहल सकते हैं। लेकिन, घूम रहे हैं, तो इसे टहलना नहीं कहेंगे। आपको पूरा फोकस करते हुए कम से कम आधा घंटा टहलना होगा, तो ही फायदा होगा। कोशिश करें कि सुबह के समय टहलने जाएं। इससे शरीर को स्वच्छ और ताजी हवा भी मिलती है।
टहलें या दौड़ें, दोनों से ही शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। जिन्हें डायबिटीज है, उन्हें शुगर लेवल कंट्रोल करने के लिए टहलना चाहिए। टहलने से कैलोरी भी बर्न होती है, जिससे वजन कम करना आसान होता है। तनाव, चिंता जैसी समस्याएं दूर होती हैं। मूड सही होता है।
आइए जानते हैं टहलना या दौड़ना सेहत के लिए क्या है अधिक बेहतर
दौड़ने के समय कई बार गिरने की संभावना रहती है, जिससे आपको चोट लग सकती है। टहलने से चोट लगने की संभावना कम रहती है। टहलने से नींद सुकून भरी आती है, जिससे आप इंसोम्निया की समस्या से बचे रहते हैं।
आप किसी भी उम्र में टहल सकते हैं, लेकिन दौड़ना हर उम्र के लोगों की बस की बात नहीं। युवा, किशोर बच्चे या 35-40 वर्ष के लोग आसानी से दौड़ सकते हैं। जिन्हें हड्डियों की समस्या है, उनके लिए भी दौड़ना मुश्किल भर काम हो सकता है।
घास पर नंगे पैर चलने या टहलने से हाई ब्लड प्रेशर, शुगर लेवल कंट्रोल होता है। घास पर चलना आंखों के लिए हेल्दी माना गया है।जोड़ों के दर्द में आप दौड़ नहीं सकते हैं, इसलिए टहलना ही फायदेमंद हो सकता है।
दौड़ने से पैरों में मोच आना, मांसपेशियों में दर्द, सांस फूलने जैसी समस्याएं होती हैं। हालांकि, ये समस्याएं शुरुआत में होती हैं। यदि आप नियमित रूप से दौड़ते हैं, तो इसके भी सेहत को कई लाभ होते हैं। टहलने से शरीर में दर्द नहीं होता है।
दौड़ने से शरीर में रक्त का संचार तेज होता है। मांसपेशियों को मजबूती मिलती है। दिल के लिए एक बेहतर एक्सरसाइज है रनिंग (Running Benefits)। वजन कम करने के लिए दौड़ना अधिक लाभदायक है, क्योंकि इससे शरीर की चर्बी और कैलोरी जल्दी बर्न होती है।