Thursday, May 28, 2026
Latest:
FEATUREDLatestराष्ट्रीय

तेहरान छोड़ दो- ट्रंप के बयान से बढ़ा तनाव, सड़कों पर दिखी भगदड़, देखें ग्राउंड रिपोर्ट

Iran Israel War: तेहरान छोड़ दो- ट्रंप के बयान से बढ़ा तनाव, सड़कों पर दिखी भगदड़, देखें ग्राउंड रिपोर्ट। इजरायल-ईरान युद्ध बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच चुकी है। दोनों देश एक दूसरे पर ताबड़तोड़ मिसाइल से हमले कर रहे हैं।

Screenshot 20250617 093344 Chrome इजराइल और ईरान के तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने ईरान को चेतावनी दी है। ट्रंप ने तेहरान के लोगों को शहर छोड़ने के लिए कहा है। है, इससे पहले से ही इजराइल द्वारा किए गए हमलों के बाद तेहरान में पलायन जारी है, जिससे सड़कों पर भारी जाम हो रहा है।

इधर ताबड़तोड़ इजरायली हमले और डोनाल्ड ट्रंप की धमकी के बाद ईरान की राजधानी तेहरान से लोगों का पलायन शुरू हो गया है। इसका वीडियो भी सामने आया है। इजराइल के जारी हमलों के बाद से ही तेहरान छोड़ कर लोग दूसरे शहरों में जा रहे हैं, जिसकी वजह से रविवार को सड़कों पर जाम जैसी स्थिति बन गई थी। ट्रंप के बयान के बाद ये पलायन और बढ़ गया है।

होने से पहले अमेरिकी राष्ट्रपति ने बड़ा बयान दिया है, जिसके बाद ईरान में हड़कंप मच गया है। इजराइल और ईरान के एक दूसरे के ऊपर जारी हमलों के बीच ट्रंप ने एक पोस्ट में लिखा, “ईरान को उस ‘समझौते’ पर हस्ताक्षर करना चाहिए था जिस पर मैंने उन्हें हस्ताक्षर करने के लिए कहा था. यह कितनी शर्म की बात है, और मानव जीवन की बर्बादी है। सीधे शब्दों में कहें तो, ईरान के पास परमाणु हथियार नहीं हो सकता। मैंने यह बार-बार कहा है! सभी को तुरंत तेहरान खाली कर देना चाहिए!

बता दें कि इजराइल-ईरान संघर्ष (Israel-Iran Tensions) मंगलवार को अपने पांचवे दिन में दाखिल हो गया है। सोमवार को दोनों देशों की तरफ से मिसाइलें दागी गईं। तेल अवीव, हाइफा और पेटाह टिकवा पर ईरानी हमलों में कई लोग मारे गए और दर्जनों घायल हुए। इस दौरान एक बिजली संयंत्र सहित प्रमुख बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचा। कुल मिलाकर मरने वाले इजराइली लोगों की तादाद 22 तक पहुंच गई है। ईरान के स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, इजराइली हमलों में मरने वालों की कुल तादाद करीब 224 हो गई है। वहीं, इन सबके बीच कुछ भारतीय छात्र जंग की वजह से विदेश में फंसे हुए हैं, जिनको स्थानांतरित किया जा रहा है।

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की हत्या की कोशिश की। उन्होंने कहा कि मिसाइल उनके बेडरूम की खिड़की से टकराई। उन्होंने ईरान के परमाणु कार्यक्रम को निशाना बनाना जारी रखने की कसम खाई है। ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने राष्ट्रीय एकता की अपील की। वहीं, ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला खामेनेई ने इजरायल पर आवासीय इलाकों पर हमला करने का आरोप लगाते हुए ‘कड़ी सजा’ की धमकी दी है। इजरायल के रक्षा मंत्री ने चेतावनी दी कि तेहरान को जल्द ही इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी।

 

 

Usha Pamnani

20 वर्षों से डिजिटल एवं प्रिंट मीडिया की पत्रकारिता में देश-विदेश, फ़िल्म, खेल सहित सामाजिक खबरों की एक्सपर्ट, वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में वरिष्ठ जिला प्रतिनिधि