Wednesday, May 13, 2026
Latest:
FEATURED

दिलजीत दोसांझ के मैनेजर के घर फायरिंग: लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी? आप नेता अनुराग ढांडा बोले…

दिलजीत दोसांझ के मैनेजर के घर फायरिंग: लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी? आप नेता अनुराग ढांडा बोले-BJP जॉइन नहीं की, इसलिए हमला कराया।  हरियाणा के करनाल जिले के गोंदर गांव में सिंगर दिलजीत दोसांझ के मैनेजर गुरप्रताप कांग के घर कथित तौर पर फायरिंग का मामला गरमा गया है। सोशल मीडिया पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े सदस्यों ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है, हालांकि स्थानीय पुलिस फिलहाल ऐसी किसी भी वारदात से इनकार कर रही है।

भाजपा नेता देवेंद्र ठाकुर की मौत या सुनियोजित हत्या? स्कॉर्पियो ने बाइक को मारी टक्कर, प्रत्यक्षदर्शियों का दावा-“शव पर बार-बार चढ़ाई गाड़ी”, जांच में जुटी SFL टीम

सोशल मीडिया पोस्ट में क्या है दावा?

टायसन और आरजू बिश्नोई के नाम से बने सोशल मीडिया पेज पर एक पोस्ट डाली गई है। इसमें दावा किया गया है किगुरप्रताप कांग के घर ऑस्ट्रिया‑मेड हथियारों से गोलियां चलाई गईं। पोस्ट के मुताबिक, दिलजीत दोसांझ, उनकी मैनेजर सोनाली और गुरप्रताप कांग को पहले ही चेतावनी दी गई थी।गैंग का आरोप है कि दिलजीत की टीम के सदस्य लड़कियों का शोषण करते हैं और फर्जी शो के जरिए उनका फायदा उठाते हैं। ऑस्ट्रेलिया टूर के दौरान एक लड़की के साथ हुए अभद्र व्यवहार को इस हमले की मुख्य वजह बताया गया है।

पुलिस का बयान: “कोई फायरिंग नहीं हुई”

दूसरी ओर, निसिंग थाना प्रभारी कृष्ण कुमार ने इस खबर को सिरे से खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा:

“गोंदर गांव में न तो कोई गोली चली है और न ही पुलिस के पास ऐसी कोई सूचना आई है। हमने परिवार से बात की है, उन्होंने भी ऐसी किसी वारदात से मना किया है।”

सियासी घमासान: अनुराग ढांडा का भाजपा पर निशाना

इस मामले को लेकर राजनीति भी शुरू हो गई है। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता अनुराग ढांडा ने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाते हुए ‘X’ पर लिखा:

“ये महज इत्तेफाक नहीं, बल्कि बीजेपी की एंटी पंजाब सोच है। दिलजीत दोसांझ को बीजेपी जॉइन करने का ऑफर मिला था, जिसे उन्होंने मना कर दिया। अब लॉरेंस बिश्नोई गैंग के जरिए डराया जा रहा है।”

जांच का विषय

क्या यह फायरिंग वाकई हुई है या सोशल मीडिया पर केवल दहशत फैलाने के लिए फर्जी पोस्ट डाली गई? करनाल पुलिस अब इस सोशल मीडिया पोस्ट की सत्यता और इसके पीछे के हैंडलर्स की जांच कर रही है। दिलजीत दोसांझ की ओर से फिलहाल इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

Usha Pamnani

20 वर्षों से डिजिटल एवं प्रिंट मीडिया की पत्रकारिता में देश-विदेश, फ़िल्म, खेल सहित सामाजिक खबरों की एक्सपर्ट, वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में वरिष्ठ जिला प्रतिनिधि