katniमध्यप्रदेश

लखेरा में बड़ा हादसा टला – पीपल का विशालकाय पेड़ गिरा, लोग बाल-बाल बचे

लखेरा में बड़ा हादसा टला – पीपल का विशालकाय पेड़ गिरा, लोग बाल-बाल बच

कटनी-लखेरा में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। अचानक तेज हवा के चलते सड़क किनारे स्थित पीपल का पेड़ धराशायी होकर पास की बिल्डिंग पर गिर गया। गनीमत रही कि घटना के समय वहां कोई मौजूद नहीं था, जिससे बड़ी जनहानि टल गई।

पेड़ गिरने से आसपास के लोगों में दहशत का माहौल बन गया और लोग सुरक्षित स्थानों की ओर भागे। स्थानीय लोगों ने तत्काल प्रशासन और नगर पालिका को सूचना दी। फिलहाल बिल्डिंग को मामूली नुकसान हुआ है लेकिन किसी भी प्रकार की जानमाल की हानि नहीं हुई।

लोगों ने नगर पालिका से मांग की है कि पुराने और जर्जर पेड़ों की जांच कर जल्द से जल्द खतरे वाले पेड़ों को हटाया जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।

Rohit Sen

15 वर्षों से प्रिंट एवं डिजीटल मीडिया में कार्य का अनुभव वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में जिला प्रतिनिधि