Saturday, May 16, 2026
Latest:
katniमध्यप्रदेश

भू माफिया ने चौकीदार को बंधक बनाकर पीटा, बाउंड्री वॉल तोड़ी फिर खुद बनाया मोबाइल से वीडियो

भू माफिया ने चौकीदार को बंधक बनाकर पीटा, बाउंड्री वॉल तोड़ी फिर खुद बनाया मोबाइल से वीडिय

कटनी। बरगवां स्थित एलआईसी बिल्डिंग के पास मंगलवार तड़के करीब 4 बजे एक गंभीर आपराधिक घटना सामने आई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, 8–10 नकाबपोश लोगों के साथ पहुंचे एक कथित मुश्लिम समाज से आने वाले भू-माफिया तथा उसके गुर्गों ने चौकीदार को बंधक बनाकर बेरहमी से मारपीट की और मौके पर बनी बाउंड्री वॉल को तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि हमलावरों ने पहले चौकीदार को रस्सियों से बांध दिया, जिससे वह विरोध न कर सके, और इसके बाद जेसीबी या अन्य साधनों की मदद से दीवार को गिरा दिया। घटना के समय इलाके में दहशत का माहौल बन गया और आसपास के लोग भयवश अपने घरों में ही दुबके रहे।

सुबह फिर से पहुंचा आरोपी, बनवाया वीडियो

हैरानी की बात यह है कि सुबह करीब 7:30 बजे वही कथित भू-माफिया दोबारा मौके पर पहुंचा और गिरी हुई बाउंड्री वॉल के पास खड़े होकर वीडियो बनवाता नजर आया। इस पूरे घटनाक्रम से अवैध कब्जे की मंशा साफ झलक रही है।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि “नाज़िम” नामक व्यक्ति, जिसे क्षेत्र में भू-माफिया के रूप में जाना जाता है, ने जमीन पर कब्जा करने की नीयत से पहले से बनी बाउंड्री वॉल को तुड़वाया है।

पुलिस पर उठे सवाल, कार्रवाई की मांग

घटना के बाद क्षेत्रीय नागरिकों में भारी आक्रोश है। लोगों का कहना है कि इतनी बड़ी वारदात के बावजूद पुलिस की तत्परता नजर नहीं आई, जिससे अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। स्थानीय लोगों ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और अवैध कब्जों पर रोक लगाने की मांग की है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। चौकीदार का बयान दर्ज किया जा रहा है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली की मांग लोगों ने की है। हालांकि पुलिस की कार्यप्रणाली ओर कथित भू माफिया से दोस्ताना सम्बंध जग जाहिर हैं लिहाजा लोगों ने पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से इस पूरे मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

पहले भी हो चुकी है शिकायत, जमीन पर भूमाफिया की नजर

गौरतलब है कि यह मामला पहले से विवादित रहा है। बरगवां निवासी पैट्रिक डन ने एडीएम और तहसीलदार को लिखित शिकायत सौंपते हुए बताया था कि उनकी करोड़ों रुपये की पैतृक जमीन, जो एलआईसी ऑफिस के पीछे स्थित है, पर कुछ असामाजिक तत्व लगातार निर्माण कार्य में बाधा डाल रहे थे।
पीड़ित के अनुसार, यह जमीन खसरा नंबर 209, 210 और 211 में दर्ज है, जो पटवारी हल्का बरगवां, तहसील कटनी नगर, जिला कटनी में स्थित है। उन्होंने स्वयं को जमीन का वैध मालिक और कब्जाधारी बताते हुए सुरक्षा के लिए बाउंड्री वॉल का निर्माण कराया था।
शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया कि कुछ दिनों से अज्ञात तत्व मजदूरों को धमका रहे थे, काम बंद कराने का दबाव बना रहे थे और पैसे की मांग कर रहे थे। रकम न देने पर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी जा रही थी। इसके बाद निर्माण पूरी होने पर बाउंड्री वॉल को तोड़ दिया गया।
पीड़ित पक्ष ने प्रशासन से निष्पक्ष जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं माधवनगर थाना प्रभारी संजय दुबे का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी। अब देखना होगा कि जिला प्रशासन इस पूरे प्रकरण में क्या कदम उठाता है और आरोपियों पर कब तक कार्रवाई होती है।

Rohit Sen

15 वर्षों से प्रिंट एवं डिजीटल मीडिया में कार्य का अनुभव वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में जिला प्रतिनिधि