लालू यादव की नई रणनीति: अब ममता बनर्जी के साथ कांग्रेस का छोड़ा हाथ, कहा – ममता बनर्जी करें इंडिया गठबंधन को लीड
लालू यादव की नई रणनीति: अब ममता बनर्जी के साथ कांग्रेस का छोड़ा हाथ, कहा - ममता बनर्जी करें इंडिया गठबंधन को लीड
लालू यादव की नई रणनीति: अब ममता बनर्जी के साथ कांग्रेस का छोड़ा हाथ, कहा – ममता बनर्जी करें इंडिया गठबंधन को लीड। इंडिया गठबंधन के नेतृत्व को लेकर आपस में कलह सामने आ रही है. इस बीच आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को इंडिया गठबंधन का नेतृत्व करने को लेकर समर्थन किया है. साथ ही साथ उन्होंने कांग्रेस को सीधी नसीहत देत हुए उसकी आपत्तियों को बेबुनियाद करार दिया है।
पटना में लालू यादव ने कहा, ‘कांग्रेस की आपत्ति का कोई मतलब नहीं है. हम ममता बनर्जी का समर्थन करेंगे. ममता बनर्जी को (इंडिया ब्लॉक का) नेतृत्व दिया जाना चाहिए. हम 2025 में फिर से सरकार बनाएंगे.’
इससे पहले आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने मीडिया के सवाल का जवाब देते हुए कहा था, ‘इस मामले पर अभी तक कोई बातचीत नहीं हुई. जब गठबंधन के वरिष्ठ नेता एक साथ बैठेंगे और इस मुद्दे पर चर्चा करेंगे, तब इस तरह की बातें तय की जाएंगी. मुझे नहीं लगता कि गठबंधन चलाने के लिए वरिष्ठ नेताओं के नामों पर कोई आपत्ति होगी.
इंडिया गठबंधन में अपनी भूमिका को लेकर ममता बनर्जी ने कहा था कि उन्होंने इंडिया गठबंधन का गठन किया था, अब इसे प्रबंधित करने की जिम्मेदारी उन लोगों पर है जो मोर्चे का नेतृत्व कर रहे हैं. अगर वे शो नहीं चला सकते, तो मैं क्या कर सकती हूं? मैं बस इतना ही कहूंगी कि सभी को साथ लेकर चलने की जरूरत है.
जब उनसे पूछा गया कि उन्होंने गठबंधन की कमान खुद क्यों नहीं संभाली, तो बनर्जी ने स्पष्ट किया कि अगर उन्हें मौका मिला तो वे इसके सुचारू संचालन को सुनिश्चित करेंगी. वह पश्चिम बंगाल से बाहर नहीं जाना चाहती, लेकिन वह इसे यहीं से चला सकती हैं. सीएम के इस बयान के बाद इंडिया गठबंधन के संभावित नेतृत्व के बारे में अटकलों लगाई जाने लगी.