Ladli Behna Yojna Money Transfer: MP CM मोहन यादव ने सिंगल क्लिक के माध्यम से 1 करोड़ 29 लाख लाड़ली बहनों के खाते में भेजी राशि

Ladli Behna Yojna Money Transfer: MP CM मोहन यादव ने सिंगल क्लिक के माध्यम से 1 करोड़ 29 लाख लाड़ली बहनों के खाते में राशि भेजी । मंडला में लाड़ली बहनों को राशि अंतरण एवं विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण समारोह व शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का आगमन हुआ। यहां वे आरडी कॉलेज में दुर्गावती की मूर्ति का अनावरण भी करेंगे। उन्‍होंने कार्यक्रम की शुरुआत जोहार व जय श्रीराम से की। सीएम यादव ने कहा कि इस कार्यक्रम के निमित्त आया हूं, आज बहुत आनंद आया मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार। रानी दुर्गावती ने गोंडवाना का मान बढ़ाया है।

हमारे यहाँ माता बहनों का मान होता है,देवी स्कूल, कॉलेजों में शिक्षा दी जाएगी। लक्ष्मी जैसे नाम दिए जाते हैं। कांग्रेस ने नर्मदा का पानी का उपयोग नही किया, केवल अपनी सरकारें बनाई। मप्र में शिवराजसिंह व पीएम ने जरूर इस क्षेत्र में विशेष ध्यान दिया। झांसी की रानी दुर्गावती ने जान दे दी,लेकिन झुकी नहीं।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का मंडला आगमन हुआ। हेलीपेड पर प्रदेश शासन की लोक स्वास्थ्य यांत्रिक मंत्री सम्पतिया उइके, कमिश्नर अभय वर्मा, कलेक्टर डॉ. सलोनी सिडाना, एसपी रजत सकलेचा द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया गया। मंडला में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज आरडी कॉलेज बड़ी खैरी में वीरांगना रानी दुर्गावती की प्रतिमा का अनावरण करने पहुंचे हैं।

दोपहर एक बजे हेलीकॉप्टर से आमा नाला हेलीपैड पहुंचे। जहां प्रशासनिक अधिकारियों के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। इस दौरान प्रदेश शासन की लोक स्वास्थ्य यांत्रिक मंत्री सम्पतिया उइके, कमिश्नर अभय वर्मा, कलेक्टर डॉ सलोनी सिडाना, एसपी रजत सकलेचा द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया गया।

इसे भी पढ़ें-  APL Apollo Tubes में भारी गिरावट के बीच Motilal Oswal की ‘BUY’ रेटिंग, ₹28,000 करोड़ की डील से बदलेंगे समीकरण

जहाँ से सीएम आरडी कॉलेज के लिए रवाना हुए हैं। पीएचई कैबिनेट मंत्री संपतिया उईके ने कहा कि पीएम उज्ज्वला योजना के तहत गैस सिलेंडर देने का काम किया है। केंद्र की विभिन्न योजना का लाभ एक एक हितग्राहियों को मिल रहा है।

हमारे आदर्श
हमारे आदर्श हमारे आदर्श