Ladli Behna Yojana 2.0 Ka Dobara Form Kab se लाडली बहना योजना का दोबारा आवेदन ऑफलाइन होगा

wp 1686561222634

Ladli Behna Yojana 2.0 Ka Dobara Form Kab se लाडली बहना योजना में जिन महिलाओं के फार्म नहीं भर पाए या जो विवाह के बाद मध्यप्रदेश में आईं अथवा वैवाहिक स्थिति अनुरूप पात्र हुईं उन उन महिलाओं के फार्म ही इस बार लिए जाएंगे लेकिन यह फार्म ऑनलाइन नहीं होंगे इस बार फार्म ऑफलाइन ही भरे जाएंगे क्योंकि ऐसी पात्र लाडली बहनों के बारे में जानकारी सत्यापन की प्रक्रिया तुरन्त की जाएगी। सम्भव है कि अगले कुछ दिनों में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह इसकी घोषणा कर सकते हैं।

नियमों में कुछ परिवर्तन

लाडली बहन योजना मे आवेदन करने के लिए दोबारा मौका दिया जाएगा। लेकिन इस बार नियमों में कुछ परिवर्तन किया गया है। बताया गया है कि 1 जुलाई से आवेदन लिए जा सकते हैं। इस बार आवेदन ग्राम पंचायत सचिव और नगरी इलाकों में वार्ड परिषद या नोडल अधिकारियों द्वारा आवेदन लिया जाएगा।

कौन कर सकता है आवेदन Ladli Behna Yojana Ka Dobara Form Kab se bharega 

लाडली बहन योजना का आवेदन करने के लिए महिला का मध्य प्रदेश का निवासी होना आवश्यक है। साथ में उसकी उम्र 21 से 60 वर्ष की होनी चाहिए। योजना का लाभ उन्ही महिलाओं को दिया जाएगा जिनके परिवार के पास चार पहिया वाहन जैसे कार, जीप नहीं है। आवेदन करने वाली महिला का बैंक खाता, समग्र आईडी तथा आधार कार्ड एक दूसरे से लिंक होना चाहिए। खाते में डीबीटी सक्रिय होना चाहिए।

इसे भी पढ़ें-  बारकोड और QR कोड में क्या है अंतर? जानिए कैसे काम करती हैं ये दोनों तकनीकें और कौन है ज्यादा सुरक्षित