katniमध्यप्रदेश

कुठला पुलिस ने सुलझाई लूट की गुत्थी, दोनो आरोपी गिरफ्तार

कुठला पुलिस ने सुलझाई लूट की गुत्थी, दोनो आरोपी गिरफ्ता

 

कटनी -पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के द्वारा संपत्ति संबंधी अपराधों में संलिप्त अपराधियों पर सख्त से सख्त कार्यवाही करने और संपत्ति बरामद करने के निर्देश दिए हैं जिसके निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य, नगर पुलिस अधीक्षक नेहा पच्चीसिया के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कुठला निरीक्षक अखलेश दाहिया के नेतृत्व में कुठला पुलिस को लूट के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई है।

जानकारी अनुसार प्रार्थी नूर अहमद खान पिता लतीफ खान उम्र 63 वर्ष निवासी वार्ड नम्बर 1 चाका थाना थाना कुठला जिला कटनी द्वारा 6 जून को रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक को रात्रि लगभग 8 बजे कटनी से अपने घर चाका जाते समय निगम भट्ठा के सामने मैन रोड पुरैनी पर अज्ञात दो मोटरसाइकिल सवार युवकों ने उसकी मोटरसाइकिल रोककर उसके साथ मारपीट की, जिससे वह मोटरसाइकिल सहित सड़क किनारे गिर गया। इसके पश्चात आरोपियों ने उसकी शर्ट की जेब में रखे 15,000 रुपये नगद एवं पोको कम्पनी का मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गए । रिपोर्ट पर थाना कुठला में अपराध क्रमांक 470/26 धारा 309(6) BNS का पंजीबद्ध कर विवेचना दौरान कुठला थाना पुलिस द्वारा परम्परागत एवं तकनीकी सहायता लेकर विवेचना करते हुए घटना को अंजाम देने वाले दो अज्ञात आरोपियों के बारे में सुराग जुटाये जिसके फलस्वरूप आरोपी राहुल चौहान पिता बल्देव उर्फ रमेश चौहान उम्र 31 वर्ष निवासी गली नम्बर 7 इन्द्रानगर थाना कुठला एवं बबला उर्फ बबूल निषाद पिता चन्द्रभान निषाद उम्र 40 वर्ष निवासी आधारकाप मछरियान डेरा थाना एनकेजे जिला कटनी को 21 जून को पकड़कर सघन पूछताछ करने पर घटना घटित करना स्वीकार किया तथा घटना में लूटा गया मोबाइल एवं नगदी रकम को जप्त किया गया है एवं गिरफ्तार किया गया । आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है जहाँ से आरोपियों को जेल भेज दिया गया है । सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी कुठला निरीक्षक अखलेश दाहिया, सहायक उप निरीक्षक रवि शुक्ला, तीरथ तेकाम, प्रधान आरक्षक अजय यादव, रामेश्वर सिंह, आरक्षक विजय प्रजापति, दुर्गेश सिंह एवं अन्य स्टॉफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही है ।

Back to top button