धर्म डेस्क्। भाद्रपद अष्टमी तिथि को श्रीकृष्ण के जन्म को जन्माष्टमी के रूप में मनाया जाता है। इस साल श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 3 सितंबर 2018 को है। कुछ जगह कहा जा रहा है कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2 सितंबर को है। जानिए जन्माष्टमी का व्रत किसे किस दिन करना है और शुभ मुहूर्त कब है…
उज्जैन की ज्योतिषविद रश्मि शर्मा ने बताया कि जन्माष्टमी में श्री कृष्ण की पूजा निशीथ समय पर की जाती है, जो कि मध्यरात्रि का समय होता है। अष्टमी तिथि 2 सितंबर को रात्रि 8:47 बजे से शुरू होगी और यह 3 सितंबर को सायंकाल 17:19 बजे तक रहेगी। वहीं, रोहिणी नक्षत्र का प्रारंभ 2 सितंबर की रात को 8:48 बजे से होगा और यह 3 सितंबर को रात्रि 8:04 बजे रहेगा।
मतांतर से कई बार कृष्ण जन्माष्टमी दो अलग-अलग दिनों पर मनाई जाती है। इस वर्ष भी जन्माष्टमी दो दिन पड़ रही है, जिसमें से पहले दिन यानी दो सितंबर को और तीन सितंबर को यह देशभर में मनाई जाएगी।
2 सितंबर को निशीथ काल में अष्टमी तिथि और रोहिणी नक्षत्र है, लिहाजा इसी तारीख को जन्माष्टमी मनाना शुभ रहेगा। वहीं, 3 सितंबर को अष्टमी तिथि एवं रोहिणी नक्षत्र उदया तिथि में होगा, जो रात में 12 बजे तक नहीं रहेगा।
रविवार को रात्रि 10.00 बजे से लेकर रात्रि 11.57 तक वृष लग्न रहेगा। बताते चलें कि योगेश्वर कृष्ण जी का जन्म रात्री 12 बजे वृष लग्न में ही हुआ था। तिथि (अष्टमी) नक्षत्र (रोहिणी) का अद्भुत संयोग होने से यह (श्रीकृष्ण जयन्ती) योग बन गया है।
अतः यह पावन त्योहार रविवार को अति शुभ व महत्वपूर्ण हो गया है। गृहस्थों को रविवार ही व्रत ग्रहण करना चाहिए। मंदिर मठों आदि में उदयकालीन तिथि मानते हैं, तो वे तीन सितंबर को जन्माष्टमी मनाएंगे।
-
एक आतंकवादी देश मुझसे यह सवाल पूछ रहा है, हद है”: न्यूयॉर्क में पाकिस्तानी पत्रकार की धृष्टता पर विदेश मंत्री एस. जयशंकर का करारा पलटवार -
सीबीएसई को मिला नया ‘कप्तान’: 2001 बैच के IAS मंदीप भंडारी बने CBSE के नए अध्यक्ष; 4 महीनों में तीसरी बार बदला गया प्रमुख -
NASA का 3,500 करोड़ का ‘स्विफ्ट’ टेलीस्कोप बचाने का मिशन फेल: 250 करोड़ का ‘लिंक’ स्पेसक्राफ्ट जलकर नष्ट, नवंबर में धरती पर गिर सकता है दूरबीन -
रतलाम मंडल की नई पहल: स्टेशनों पर लंबी लाइनों से मुक्ति, एटीवीएम से QR कोड स्कैन कर तुरंत मिलेगा अनारक्षित रेल टिकट -
डिंडौरी में आफत की बारिश: उफान पर नर्मदा नदी, जोगी टिकरिया पुल डूबा; जबलपुर-अमरकंटक व शहडोल मार्ग बंद, सैकड़ों गांवों का संपर्क टूटा -
Shardiya Navratri 2026: 11 अक्टूबर से शुरू होंगे नवरात्र, 10 दिन चलेगा महापर्व, जानें शुभ मुहूर्त -
मंडला में लोकायुक्त की रेड: 2 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ धरे गए मुख्य नगरपालिका अधिकारी गजानंद नाफड़े -
मानसून की विदाई के बीच देश भर में आफत की बारिश: MP, UP और बिहार समेत 10 राज्यों में अगले 3 दिन भारी बारिश का अलर्ट -
जम्मू-कश्मीर विधानसभा में ‘स्टेटहुड’ पर भारी हंगामा: उमर अब्दुल्ला ने पेश किया प्रस्ताव, 30 मिनट स्थगित रही कार्यवाही; बीजेपी पर साधा निशाना -
एम.पी. में सार्वजनिक परिवहन के नए युग का आगाज: CM डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने हरी झंडी दिखाकर शुरू कीं ‘सुगम परिवहन’ और ‘पीएम ई-बस सेवा’ -
पर्यूषण पर्व: श्री 1008 वांसपूज्य भगवान के निर्वाण के कल्याणक दिवस पर चढ़ाए गए लाड़ू -
कटनी में झमाझम बारिश: बंगाल की खाड़ी के सिस्टम से बदला मौसम; अगले 48 घंटे हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट -
बारिश के बीच गणेश विसर्जन व्यवस्थाओं का जायजा: कलेक्टर-एसपी ने पीरबाबा कुंड का किया निरीक्षण -
हाथ में आवेदन, आंखों में उम्मीद’: स्लीमनाबाद जनसंवाद में कलेक्टर ने सुनीं 63 शिकायतें -
कटनी मार्बल की होगी देश-विदेश में ब्रांडिंग: कलेक्टर ने दिए GI Tag के लिए आवेदन और एसोसिएशन बनाने के निर्देश -
320 Km/h की रफ्तार में भी नहीं लगेगा झटका- मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन के लिए भारत में पहली बार आ रही ‘स्विंग-नोज’ तकनीक -
मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत 24 सितंबर को स्लीमनाबाद में आयोजित होगा शिविर, स्लीमनाबाद क्लस्टर की 12 पंचायतों और कौडिया क्लस्टर की 11 पंचायतों के नागरिकों की समस्याओं का होगा निराकरण -
हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2026: मुकेश अंबानी को पछाड़कर फिर सबसे अमीर बने गौतम अदाणी, 9.23 लाख करोड़ पहुंची नेटवर्थ -
धरमजयगढ़ के कोयलर में बस और ट्रक के बीच सीधी भिड़ंत, 30 यात्री घायल -
जमशेदपुर मरीन ड्राइव पर तेज रफ्तार कार खड़े ट्रक में घुसी; मंत्री दीपिका पांडे की बेटी तृषा समेत 4 की दर्दनाक मौत
