केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान की यह पदयात्रा जानिए क्यों निकल रही
केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान की यह पदयात्रा जानिए क्यों निकल रही
सीहोर। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक बार फिर पदयात्रा की परंपरा को जीवित करते हुए 25 साल बाद रविवार को सीहोर जिले के लाड़कुई गांव से अपनी नई पदयात्रा की शुरुआत की। पहले दिन उन्होंने भादाकुई और छिंदगांवमौजी गांव तक लगभग 7 किलोमीटर की दूरी पैदल तय की। इस पदयात्रा में उनकी पत्नी साधना सिंह, पुत्र कार्तिकेय चौहान और पुत्रवधु अमानत चौहान भी साथ चले।
विकसित भारत संकल्प पदयात्रा, सपनों का है साथ, संकल्प की धारा। हर द्वार से मिल रहा आशीर्वाद, जन-जन का जुड़ रहा है संवाद। pic.twitter.com/MEhwdeI5p9
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) May 25, 2025
पदयात्रा के दौरान शिवराज सिंह चौहान ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि अगर, मैं मंत्री होकर पैदल चल सकता हूं, तो आप भी अपने गांव के लिए कुछ कर सकते हैं। गांव को विकसित करना ही हमारे विकसित भारत के लक्ष्य को साकार करेगा।
पदयात्रा के दौरान शिवराज सिंह चौहान ने पीएम आवास योजना, पीएम सोलर योजना, स्वरोजगार योजना जैसी विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी लोगों को दी और उनसे फीडबैक भी लिया। उन्होंने किसानों, महिलाओं, युवाओं और ‘लखपति दीदियों’ से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि विशेष रूप से अनुसूचित जनजाति वर्ग के नागरिकों के लिए सरकारी योजनाओं की प्रक्रिया सरल और सुलभ बनाई जाए, ताकि सभी पात्र लाभार्थी योजनाओं का फायदा ले सकें।