खरगोन में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का पर्दाफाश: 10 करोड़ की रंगदारी मांगने वाले गिरोह के 12 गिरफ्तार, 6 फरार

खरगोन में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का पर्दाफाश: 10 करोड़ की रंगदारी मांगने वाले गिरोह के 12 गिरफ्तार, 6 फरार

खरगोन में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का पर्दाफाश: 10 करोड़ की रंगदारी मांगने वाले गिरोह के 12 गिरफ्तार, 6 फरार, खरगोन जिले के कसरावद थाना क्षेत्र में व्यापारी से 10 करोड़ रुपए की रंगदारी मांगने वाले गिरोह का पुलिस ने खुलासा किया है। आरोपियों ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य बताकर फायरिंग का वीडियो भेजकर जान से मारने की धमकी दी थी। इस मामले में 12 आरोपित गिरफ्तार किए गए हैं, जबकि 6 अब भी फरार हैं।

खरगोन में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का पर्दाफाश: 10 करोड़ की रंगदारी मांगने वाले गिरोह के 12 गिरफ्तार, 6 फरार

पुलिस के अनुसार, गिरोह ने पुराना लेन-देन विवाद निपटाने के लिए साजिश रची थी और उज्जैन व देवास के आरोपितों के जरिए फायरिंग की। तकनीकी जांच, सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर सूचना के आधार पर गिरोह का नेटवर्क उजागर किया गया। आरोपियों के कब्जे से 4 पिस्टल, कारतूस, 3 कार, 2 बाइक और 10 मोबाइल जब्त किए गए हैं।

मुख्य आरोपितों में राजपाल चंद्रावत शामिल हैं, जिन पर पहले से हत्या, अपहरण और आर्म्स एक्ट जैसे गंभीर मामले दर्ज हैं। फरार आरोपितों की तलाश अभी जारी है।

Exit mobile version