Site icon Yashbharat.com

केरल में अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट 5 घंटे के लिए बंद, ‘पैंकुनी अरट्टू’ धार्मिक यात्रा के कारण रूट किया गया संशोधित

तिरुवनंतपुरम (03 अप्रैल): केरल में अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट 5 घंटे के लिए बंद, ‘पैंकुनी अरट्टू’ धार्मिक यात्रा के कारण रूट किया गया संशोधित,केरल के तिरुवनंतपुरम स्थित श्री पद्मनाभस्वामी मंदिर की पवित्र पैंकुनी अरट्टू’ यात्रा के चलते तिरुवनंतपुरम इंटरनेशनल एयरपोर्ट की उड़ान सेवाएं गुरुवार शाम करीब 5 घंटे के लिए रोक दी गईं। यह यात्रा साल में दो बार मंदिर से समुद्र तट तक होती है और इसमें त्रावणकोर शाही परिवार के सदस्य, श्रद्धालु, हाथी और पुलिस के घुड़सवार दस्ते शामिल होते हैं।

केरल में अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट 5 घंटे के लिए बंद, ‘पैंकुनी अरट्टू’ धार्मिक यात्रा के कारण रूट किया गया संशोधित

शोभायात्रा मंदिर से शाम करीब 5 बजे शुरू हुई और रनवे होते हुए शंकुमुखम समुद्र तट तक गई, जहां मूर्तियों को पवित्र स्नान कराया गया। एयरपोर्ट अधिकारियों ने बताया कि शोभायात्रा के बाद रनवे को साफ कर रात 9 बजे उड़ान सेवाएं पुनः बहाल कर दी गईं।

इतिहासकारों के अनुसार, यह परंपरा तब से चली आ रही है जब 1932 में एयरपोर्ट का निर्माण हुआ। त्रावणकोर के तत्कालीन राजा ने एयरपोर्ट का संचालन साल के 363 दिन आम लोगों के लिए और 2 दिन शाही कुलदेवता के लिए सुनिश्चित किया था।

इस धार्मिक आयोजन के चलते एयरपोर्ट ने NOTAM जारी कर यात्रियों को समय पर सूचित किया। इस प्रकार, परंपरा और आधुनिक हवाई सेवाओं का अनोखा संगम देखने को मिला।

Exit mobile version