Site icon Yashbharat.com

गरीब कन्या के विवाह के लिए निःशुल्क खुली जगन्नाथ मंदिर की रसोई, हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ गरीब कन्या का विवाह

IMG 20251201 WA0017 1

कटनी(YASHBHARAT.COM)। जहां एक ओर शहर और उपनगरीय क्षेत्रों में स्थित मैरिज गार्डनो में लूट मची हुई है और मैरिज गार्डन संचालक वर व वधु पक्ष से मैरिज गार्डन की मुह मांगी कीमत वसूल रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ शहर के जगन्नाथ चौक स्थित श्री जगदीश स्वामी मंदिर में श्री जगदीश स्वामी ट्रस्ट कमेटी के द्वारा मंदिर की रसोई में एक गरीब कन्या के विवाह के लिए निःशुल्क उपलब्ध कराई गई। जिससे गरीब कन्या का विवाह धूमधाम से संपन्न हुआ। श्री जगदीश स्वामी ट्रस्ट कमेटी के इस नवाचार की न केवल गरीब कन्या के माता पिता ने सराहना की और कमेटी को साधुवाद दिया बल्कि जिसने भी कमेटी के इस पुनीत कार्य को सुना उसने कमेटी के इस कार्य को सराहा। श्री जगदीश स्वामी ट्रस्ट कमेटी के अध्यक्ष प्रमोद सरावगी ने कहा कि किसी भी गरीब कन्या के विवाह के लिए जगन्नाथ ट्रस्ट कमेटी मंदिर की रसोई आगे भी निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी। उल्लेखनीय है कि जगन्नाथ चौक स्थित श्री जगदीश स्वामी ट्रस्ट कमेटी मंदिर की रसोई का परिसर नव निर्माण के बाद बहुत बढ़ गया है। जहां किसी भी गरीब कन्या का विवाह धूमधाम से सम्पन्न कराया जा सकता है।

Exit mobile version