Site icon Yashbharat.com

Kisan Live News: किसानों का दिल्ली की दहलीज पर कूच शुरू, सीमाएं सील, देखिए वीडियो

13 02 2024 farmers protest 1 feb 13 2024 8277474 10222691

एजेंसी, नई दिल्ली। केंद्र सरकार के साथ वार्ता विफल होने के बाद किसान एक बार फिर आंदोलन पर आमादा हैं। विभिन्न किसान संगठनों ने निर्धारित समय यानी मंगलवार सुबह 10 बजे पंजाब, हरियाणा और यूपी से दिल्ली कूच (Delhi Chalo March) शुरू कर दिया। आशंका है कि 2000 से अधिक ट्रैक्टर ट्रालियां लेकर किसान दिल्ली की ओर रवाना हुए हैं। इसे देखते हुए दिल्ली में हाई अलर्ट (Delhi High Alert) हैं। हरियाणा और यूपी से सटी बॉर्डर को सील कर दिया गया। दिल्ली पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी भी जारी की है। बता दें, किसानों ने कुछ ऐसा ही प्रदर्शन 2020-21 में किया था। किसान संगठन उन्हीं मुद्दों को आगे बढ़ा रहे हैं।

सरकार के साथ पिछले दिनों की बैठक में 2020-21 के हिंसक प्रदर्श के दौरान किसानों पर दर्ज केस वापस लेने समेत कई मांगों पर सहमति बन गई थी, लेकिन एमएसपी की गारंटी देने वाले कानून को लेकर बातचीत अटक गई। केंद्रीय मंत्रियों ने एक कमेटी बनाकर मांगों को हल करने का प्रस्ताव दिया, लेकिन किसान संगठन इस पर सहमत नहीं हुए।

FarmersProtest2024: दिल्ली कूच से पहले किसानों की प्रेस कॉन्फ्रेंस

  • दिल्ली कूच से पहले किसानों की ओर से सरवन सिंह पंढेर ने मीडिया को संबोधित किया
  • पंढेर ने कहा, सरकार हल नहीं चाहती है।
  • हम MSP पर कानून चाहते हैं।
  • हम सरकार से कोई टकराव नहीं चाहते हैं।
  • हम शांतिपूर्ण प्रदर्श करेंगे, सरकार चाहे जो करें।
  • मीडिया हमें बदनाम न करें। हम किसी पार्टी के नहीं हैं।
  • हमारी नजर में कांग्रेस जितनी दोषी है, भाजपा भी उतनी ही दोषी है।
  • हम किसान और मजदूर की आवाज उठाने वाले हैं।
  • हम अपने लोगों से अपील करते हैं कि वे साथ आए।

Delhi Chalo March Farmers Protest 2.0 LIVE: दिल्ली मार्च से पहले किसान करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस

  • दिल्ली मार्च से पहले किसान प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे।
  • किसानों ने सुबह 10 बजे तय किया है दिल्ली कूच का समय।
  • सीजेआई को लिखी गई चिट्ठी।
  • बॉर्डर सील करने और इंटरनेट बंद करने के सरकार के फैसलों पर संज्ञान लेने को कहा गया है।

Delhi Chalo March Farmers Protest 2.0 LIVE: शंभू सीमा पर सुरक्षा बढ़ाई गई

हरियाणा के अंबाला में किसान आंदोलन का असर देखने को मिल रहा है। ‘दिल्ली चलो’ मार्च से पहले दिल्ली की शंभू सीमा पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

 

Farmers Protest 2.0 LIVE: हरियाणा में भी भारी पुलिस बल तैनात

किसानों के ‘दिल्ली चलो’ मार्च से पहले हरियाणाके बहादुरगढ़ में भारी पुलिस तैनाती की गई है। देखिए झज्जर का वीडियो

 

 

 

 

Exit mobile version