Latestमध्यप्रदेश

kisan Byaj mafi yojana मध्य प्रदेश के 8 लाख किसानों को ब्याज माफी का लाभ मिला, फायदा उठाने जल्दी करें आवेदन

kisan Byaj mafi yojana शिवराज सरकार ने किसानों को ब्याज से मुक्ति दिलाने के लिए ब्याज माफी योजना लागू की है। आठ लाख किसानों को इसका लाभ मिल गया, पर तीन लाख 19 हजार किसान ऐसे हैं, जिन्होंने इसके लिए आवेदन ही नहीं किया।

योजना में प्रविधान है कि इसका लाभ तभी मिलेगा, जब आवेदन किया जाएगा। छूटे हुए किसानों को योजना का लाभ दिलवाने के लिए सहकारिता विभाग ने सभी चार हजार 543 सहकारी समितियों को निर्देश दिए हैं कि वे किसानों को चिह्नित कर उनके आवेदन कराएं, ताकि उनके ऊपर से भी ब्याज का बोझ उतर जाए। 30 सितंबर तक आवेदन करने वाले किसान ब्याज माफी के पात्र होंगे।

 

सहकारिता विभाग के अधिकारियों ने बताया कि अभी तक जिन आठ लाख किसानों ने आवेदन किए थे, उनका ब्याज माफ किया जा चुका है। योजना के लिए कुल 11 लाख 19 हजार किसान पात्र हैं।
सहकारी समितियों ने किसानों को चिन्हित कर आवेदन करने के लिए कहा था। इसके लिए व्यक्तिगत संपर्क भी किया पर तीन लाख 19 हजार किसानों ने अब तक आवेदन नहीं किया है।
नियमानुसार ऐसे किसानों को ब्याज माफी की पात्रता नहीं है। यद्यपि, 30 सितंबर तक आवेदन करने वालों को योजना का लाभ मिलेगा। सहकारी समितियों को निर्देश दिए गए हैं कि जिन किसानों ने आवेदन नहीं किए हैं, उनसे संपर्क करें और आवेदन कराएं।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम