FEATURED

किडनी ट्रांसप्लांट घोटाला: अमृतसर अस्पताल पर आरोप और पुलिस रिमांड में नए खुलासे

किडनी ट्रांसप्लांट घोटाला: अमृतसर अस्पताल पर आरोप और पुलिस रिमांड में नए खुलासे, पंजाब के मनजिंदर ने आरोप लगाया है कि  आहूजा हॉस्पिटल के संचालक डॉ. सुरजीत आहूजा, डॉ. प्रीति आहूजा और अन्य लोगों ने किडनी देने के नाम पर उनसे 43 लाख रुपये लिए, लेकिन ट्रांसप्लांट नहीं कराया। पीड़ित ने यह रकम उधार लेकर दी थी।

पुलिस को आरोपी शिवम अग्रवाल के मोबाइल में मनजिंदर का वीडियो मिला है, जिसमें उन्होंने धोखाधड़ी का खुलासा किया। इसके अलावा, गाजियाबाद का अपराधी परवेज सैफी ट्रांसप्लांट के लिए वाहन उपलब्ध कराता था और कई बार मेरठ से कानपुर तक आरोपी टीम को ले गया।

वीडियो में दिखाया गया है कि परवेज सैफी और डॉ. अफजल नोटों की गड्डियों के साथ बैठे हैं। पुलिस अब शिवम अग्रवाल की रिमांड लेने वाली है, जिससे कई सवालों के जवाब और ट्रांसप्लांट नेटवर्क के अन्य पहलुओं का खुलासा होने की उम्मीद है।

किडनी ट्रांसप्लांट घोटाला: अमृतसर अस्पताल पर आरोप और पुलिस रिमांड में नए खुलासे

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम