Saturday, April 25, 2026
Latest:
Latest

कीचड़ व दलदल में तब्दील हुईं खैबर लाइन की सड़कें, आवागमन में लोगों को हो रही परेशानी

कटनी। माधवनगर में संत कंवरराम वार्ड के खैबर लाइन क्षेत्र की अधिकांश सड़के गड्ढों में तब्दील हो गई है। बारिश के कारण सड़कों में कीचड़ व दलदल भी हो गया है। जिसके कारण क्षेत्रवासियों को आवागमन करने में खासा परेशान होना पड़ रहा है।

सबसे ज्यादा परेशानी पैदल चलने वाले राहगीरों को हो रही है। जिनके जूते, मोजे व कपड़े तक कीचड़ में खराब हो रहे हैं। क्षेत्रवासियों ने कई बार इस बात का ध्यान क्षेत्रीय वार्ड पार्षद गोविंद चावला का ध्यान आकर्षित कराया लेकिन सड़क की बदहाली की ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

जिसके कारण अब क्षेत्रवासियों के भीतर आक्रोश का ज्वालामुखी पनप रहा है, जो कभी भी धरना, प्रदर्शन व आंदोलन के रूप में सामने आ सकता है।

क्षेत्रवासियों ने अपनी इस विकराल समस्या का ध्यान महापौर प्रीती संजीव सूरी व नगर निगम अध्यक्ष मनीष पाठक सहित नगर निगम आयुक्त का ध्यान आकर्षित कराते हुए सड़कों की हालत दुरूस्त करने की मांग की है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम