katniमध्यप्रदेश

खरे केसरवानी महिला मंडल ने किया वृक्षारोपण, भुट्टा पार्टी के साथ मनाया सावन उत्सव

खरे केसरवानी महिला मंडल ने किया वृक्षारोपण, भुट्टा पार्टी के साथ मनाया सावन उत्स

 

कटनी। श्री खरे केसरवानी महिला मंडल द्वारा अध्यक्ष प्रियंका गुप्ता के नेतृत्व में तेवरी में वृक्षारोपण एवं भुट्टा पार्टी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण का संदेश देना तथा सावन ऋतु के उल्लास को सामूहिक रूप से मनाना था।

कार्यक्रम के दौरान महिला मंडल की सभी सदस्यों ने विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपित कर उनके संरक्षण का संकल्प लिया। इसके पश्चात भुट्टा पार्टी, हाउजी गेम एवं अन्य मनोरंजक गतिविधियों का आयोजन किया गया। बारिश के सुहावने मौसम के बीच सभी महिलाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए कार्यक्रम का आनंद लिया।

इस अवसर पर महिला मंडल की महामंत्री लता गुप्ता, कोषाध्यक्ष रोशनी गुप्ता सहित मंत्रिमंडल एवं समाज की मातृशक्तियां सरल गुप्ता, ज्योति गुप्ता, उषा गुप्ता, आरती गुप्ता, शिल्पी गुप्ता, सुशील गुप्ता, रूपा गुप्ता, मंजू गुप्ता, सरिका गुप्ता, सुषमा गुप्ता, कीर्ति गुप्ता, शिवाली गुप्ता एवं ममता गुप्ता सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम का समापन पर्यावरण संरक्षण का संदेश एवं सामाजिक एकता को मजबूत करने के संकल्प के साथ हुआ।

Back to top button