katniमध्यप्रदेश

त्यौहारों के मद्देनजर रखते हुए रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक हो लोडिंग अनलोडिंग यातायात पुलिस ने दी समझाइश

कटनी। पुलिस अधीक्षक एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में शारदेय नवरात्रि को मद्देनजर रखते हुए यातायात पुलिस शहर में सुरक्षित यातायात उपलब्ध कराने के क्रम में आज यातायात एवं नगम निगम टीम द्वारा बाजार क्षेत्र में सड़क किनारे रोड पर लोडिंग अनलोडिंग कर रहे वाहन चालकों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की गई एवं वाहन चालकों को समझाइश भी दी गई कि लोडिंग अनलोडिंग का कार्य दिन के समय न करे साथ ही थाना प्रभारी यातायात द्वारा दुकानदारों से भी आगामी त्यौहारो तक रात्रि 11:00 बजे से प्रातः 05:00 बजे तक लोडिंग अनलोडिंग कराए जाने की अपील की गई एवं आमजन/श्रद्धालुओं की सुरक्षा तथा शहर यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए यातायात पुलिस के सहयोग की भी अपेक्षा की गई ।

Rohit Sen

15 वर्षों से प्रिंट एवं डिजीटल मीडिया में कार्य का अनुभव वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में जिला प्रतिनिधि