रतलाम में आयोजित जिला सम्मेलन एवं फेडरेशन की बैठक में कटनी टेंट लाइट एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय सरावगी सम्मानित, व्यापारियों की समस्याओं पर रखे ठोस सुझाव

रतलाम में आयोजित जिला सम्मेलन एवं फेडरेशन की बैठक में कटनी टेंट लाइट एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय सरावगी सम्मानित, व्यापारियों की समस्याओं पर रखे ठोस सुझा
कटनी -रतलाम टेंट एसोसिएशन द्वारा आयोजित जिला सम्मेलन एवं फेडरेशन ऑफ एमपी टेंट एसोसिएशन की प्रांतीय बैठक में प्रदेशभर से आए पदाधिकारियों एवं टेंट व्यवसायियों ने भाग लिया। सम्मेलन में फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि जिंदल, महासचिव अनिल राव, प्रदेशाध्यक्ष परमजीत सिंह खनूजा, चेयरमैन एवं कटनी टेंट लाइट एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय सरावगी, संयोजक रामबाबू शर्मा, कोषाध्यक्ष संजय जैन, महासचिव प्रदीप अग्रवाल (गुड्डा भैया), राजेश हार्डिया, रतलाम महापौर प्रहलाद पटैल, विकास प्राधिकरण अध्यक्ष मनोहर पोरवाल तथा नगर निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा सहित अनेक पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
सम्मेलन के दौरान रतलाम टेंट एसोसिएशन ने फेडरेशन के चेयरमैन एवं कटनी टेंट लाइट एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय सरावगी का सम्मान किया। अपने संबोधन में सरावगी ने टेंट व्यवसायियों के समक्ष आने वाली आर्थिक एवं व्यावसायिक चुनौतियों पर विस्तार से चर्चा की।
उन्होंने सबसे बड़ी समस्या समय पर भुगतान नहीं मिलने को बताते हुए सुझाव दिया कि जो ग्राहक टेंट व्यवसायियों का बकाया भुगतान नहीं करते, उन्हें सामूहिक रूप से ब्लैकलिस्ट किया जाए और ऐसे ग्राहकों को किसी भी टेंट व्यवसायी द्वारा सेवाएं न दी जाएं। उनके इस प्रस्ताव का सम्मेलन में उपस्थित व्यापारियों ने जोरदार तालियों के साथ समर्थन किया।
बैठक में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, व्यापारियों के हितों की रक्षा तथा आपसी समन्वय बढ़ाने पर भी विचार-विमर्श किया गया। रतलाम में कटनी के प्रतिनिधित्व और अजय सरावगी के सम्मान को कटनी के टेंट व्यवसायियों के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि माना गया।








