कटनी सेवा भारती द्वारा निशुल्क सिलाई प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ

कटनी सेवा भारती द्वारा निशुल्क सिलाई प्रशिक्षण केंद्र का शुभारं
कटनी -समाज में महिलाओं को सशक्त एवं मजबूत होना है तो उन्हें स्वावलंबी होना अत्यंत आवश्यक है और यदि मातृशक्ति स्वावलंबी होगी तो समाज सशक्त होगा और सशक्त समाज आत्मनिर्भर राष्ट्र का निर्माण करेगा और महिलाओं में जो त्याग व समर्पण है वह देश की दिशा और दशा दोनों बदल सकती हैं उक्त उद्गार थे सेवा भारती के द्वारा उद्घाटित सिलाई प्रशिक्षण केंद्र के उद्घाटन कार्यक्रम में पधारे महाकौशल प्रांत के सेवा भारती प्रांत संगठन मंत्री श्री आत्माराम जी द्वारा उन्होंने अपने उद्बोधन में सेवा भारती द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न प्रकल्पों को साझा किया एवं इसके पूर्व जिला संघ चालक डॉ अमित साहू जी द्वारा सेवा स्वावलंबी संस्कार एवं शिक्षा सेवा भारती द्वारा चलाए गए इन प्रमुख आयाम के विषय में महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराई जिसमें शिक्षा स्वास्थ्य, स्वावलंबी एवं संस्कार के क्षेत्र में सेवा भारती कार्य कर रही है इस तारतम्य में आज सिलाई केंद्र का शुभारंभ किया गया इसके अलावा मंच पर सेवा भारती अध्यक्ष रवि नायक द्वारा कटनी जिले में चलाए जा रहे सेवा कार्यों की बारे में जानकारी दी गई जिसमे बताया की कुपोषित बच्चों और गर्भवती महिलाओं को सुपोषण किट हर तीन माह में प्रदान की जाती है गत माह मे रक्तदान शिविर भी आयोजित किए गए जिसमें 50 यूनिट रक्तदान किया गया हैं । मंच पर विभाग संघ चालक विपिन तिवारी जी एवं नगर संघचालक किशोर ओचानी जी उपस्थित थे। कार्यक्रम संचालन सेवा भारती उपाध्यक्ष भगवान दास राठौर जी द्वारा किया गया एवं आभार ओ पी सोनी जी द्वारा किया गया कार्यक्रम में राजेश निषाद, रंगेश गोयंका, राजेश मिश्रा, प्रबुद्ध पुरवार, अर्चना निषाद एवं मातृशक्ति उपस्थित थी।








