Site icon Yashbharat.com

मानवीय संवेदना का परिचय देती कटनी पुलिस, भटकी हुई महिला को परिवार से मिलाया

IMG 20240924 WA0002

कटनी। मानवीय संवेदना का परिचय देती कटनी पुलिस, भटकी हुई महिला को परिवार से मिलाया।कटनी पुलिस ने मानवीय कार्य करते हुए एक भटकी हुई महिला को उसके परिवार से मिलाया।

मिली जानकारी के अनुसार, थाना कोतवाली क्षेत्र में एक महिला भटकती हुई मिली। पुलिस ने महिला को सुरक्षित वन स्टाफ सेंटर माधवनगर में रखा और उसके परिजनों को सूचित किया। जब महिला के पिता और भाई कटनी पहुंचे, तो पुलिस ने उन्हें सुरक्षित सौंप दिया।

इस मानवीय कार्य के लिए पुलिस अधीक्षक श्री अभिजीत रंजन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संतोष डेहेरिया, और नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती ख्याति मिश्रा के निर्देश पर किया गया। यह कार्य महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा के लिए पुलिस की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

कोतवाली पुलिस के इस सराहनीय काम ने एक परिवार के चेहरे पर मुस्कान ला दी और यह साबित किया कि कटनी पुलिस महिलाओं की सुरक्षा के लिए सचेत और मुस्तैद है।

Exit mobile version