Site icon Yashbharat.com

अपराध से दूर रहने की हिदायत देते हुए कटनी पुलिस ने थानों में 116 बदमाशों से भरवाए डोजियर

IMG 20260605 WA0106

 

 

अपराध से दूर रहने की हिदायत देते हुए कटनी पुलिस ने थानों में 116 बदमाशों से भरवाए डोजिय

 

कटनी -पुलिस अधीक्षक  अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  संतोष डेहरिया के मार्गदर्शन में जिले में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से आदतन अपराधियों एवं निगरानी बदमाशों के विरुद्ध विशेष प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई।

इसी क्रम में कटनी जिले के समस्त थाना क्षेत्रों के आदतन अपराधियों, निगरानी बदमाशों एवं असामाजिक तत्वों को संबंधित थानों में तलब किया गया। थाना प्रभारियों द्वारा उनके डोजियर भरवाए गए तथा उन्हें भविष्य में किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि, झगड़ा, मारपीट, अवैध कार्य अथवा शांति व्यवस्था भंग करने वाले कृत्यों से दूर रहने की सख्त हिदायत दी गई।

पुलिस अधिकारियों द्वारा सभी संबंधित व्यक्तियों को स्पष्ट रूप से समझाइश दी गई कि आगामी त्योहारों एवं सार्वजनिक आयोजनों के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें तथा किसी भी प्रकार के अपराध में संलिप्त पाए जाने पर उनके विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

जिले के विभिन्न थानों में कुल 116 डोजियर फॉर्म भरवाए गए, जिनमें कोतवाली थाना क्षेत्र में 11, एनकेजे में 10, स्लीमनाबाद में 04, बहोरीबंद में 05, बाकल में 10, बरही में 12, उमरियापान में 05, कैमोर में 10, विजयराघवगढ़ में 09, बड़वारा में 02, कुठला में 10, रंगनाथ नगर में 08, माधवनगर में 07, ढीमरखेड़ा में 09 तथा रीठी थाना क्षेत्र में 08 डोजियर फॉर्म भरवाए गए।

Exit mobile version