katniमध्यप्रदेश

मुहर्रम पर्व को लेकर कटनी पुलिस सतर्क, पुलिस अधीक्षक ने शहर में किया फ्लैग मार्च

 

मुहर्रम पर्व को लेकर कटनी पुलिस सतर्क, पुलिस अधीक्षक ने शहर में किया फ्लैग मार्च

कटनी -आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कटनी श्री अभिनय विश्वकर्मा के नेतृत्व में आज कटनी शहर एवं संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च के दौरान सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया तथा आमजन, व्यापारियों एवं संभ्रांत नागरिकों से संवाद स्थापित कर क्षेत्र की स्थिति एवं आवश्यक व्यवस्थाओं की जानकारी ली गई।

 

पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा ने कहा कि कटनी पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता मुहर्रम पर्व को आपसी भाईचारे, शांति एवं सौहार्द के वातावरण में संपन्न कराना है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा असामाजिक तत्वों की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। उन्होंने स्पष्ट किया कि कानून-व्यवस्था एवं सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

 

कटनी पुलिस ने आमजन को आगाह किया है कि सोशल मीडिया पर भड़काऊ, आपत्तिजनक अथवा धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाली पोस्ट, टिप्पणी या सामग्री साझा करने वालों की सतत निगरानी की जा रही है। ऐसे व्यक्तियों की पहचान कर उनके विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Back to top button