Site icon Yashbharat.com

Katni Pakouda  Day: सिंधी समुदाय ने मनाया पकौड़ा दिवस, एकता रीझवानी व कटनी की कशिश बनीं खास प्रतियोगिता की विनर

Katni Pakouda  Day। अपने देसज व्यंजनों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सिंधी समाज आज देश भर में पकौड़ा दिवस मना रहा है।

राजधानी भोपाल के संत हिरदाराम नगर में सिंधी समुदाय ने सोमवार को पकौड़ा दिवस उत्‍साहपूर्वक मनाया। कई घरों में आज नाश्ते में विभिन्न् प्रकार के पकौड़े परोसे गए।

सिंधी समाज में पकौड़े खाने की परंपरा सिंध से चली आ रही है। आलू, प्याज, ब्रेड, मिर्च, पालक एवं पनीर से बने पकौड़े सिंधी समाज के लोग अक्सर खाते हैं। आजकल युवा पीढ़ी फास्ट फूड को महत्व देने लगी है, इस कारण परंपरागत व्यंजनों का सेवन कम हो गया है।

सिंधी महिला पंचायत की अध्यक्ष किरण वाधवानी के अनुसार समाज के पारंपरिक व्यंजनों को बढ़ावा देने के उद्देश्‍य से पकौड़ा दिवस पर महिलाओं ने घर में पकौड़े बनाकर बच्चों व युवाओं को परोसे। इंटरनेट मीडिया पर रचनात्मक वीडियो बनाने के लिए प्रसिद्ध कलाकार कीर्ति वाधवानी और नायरा वरलानी ने मिलकर बेसन से स्वादिष्ट पकौड़े बनाए। पूरे परिवार ने हरी चटनी और टमाटो सॉस के साथ पकौड़े का लुप्त उठाया।

Exit mobile version