FEATUREDLatest

Katni OFK गोली कांड: पुलिस की सर्चिंग रुकी, जबलपुर से सेना की टुकड़ी रवाना !

कटनी। आर्डनेंस फेक्ट्री कटनी में शनिवार की देर शाम घटित एक जवान द्वारा अपने साथी सीनियर की गोली मारकर हत्या फिर रायफल के साथ फेक्ट्री के अंदर छिपने के सनसनीखेज घटनाक्रम में अब रात होने के चलते पुलिस का सर्चिंग अभियान रुक गया है। चूंकि आरोपी के पास अत्याधुनिक हथियार है लिहाजा पुलिस खतरा मोल नहीं ले पा रही।

सूत्रों के मुताबिक  पुलिस का सर्चिंग ऑपरेशन फिलहाल रुका है। पुलिस बल मौके पर ही मौजूद है। जाानकारी लगी कि अब जबलपुर से सेना की एक टुकड़ी आ रही है जो इस सर्चिंग को करेगी।

खबर है कि आरोपी जवान को जीवित पकड़ने की की कोशिश के तहत जबलपुर से मिलिट्री ऑपरेशन में जवान को बेहोश करके पकड़ने का की संभावना है।

आरोपी के पास रायफल होने से  पुलिस बल दहशत में खोजबीन करने में असमर्थ सा नजर आ रहा था।सूत्रों द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक जबलपुर से मिलिट्री की टुकड़ी जवान को पकड़ने कटनी निर्माणी के लिए रवाना हो चुकी है।

 

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम