Katni News: शिक्षिका की गलत अंकसूची पर पदोन्नति, जिला कलेक्टर ने दिए सख्त कार्यवाही के निर्देश!
कटनी, मध्य प्रदेश: जिला कलेक्टर श्री अवि प्रसाद ने एक गंभीर और चर्चित मामले में महत्वपूर्ण कदम उठाया है। जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देशित करते हुए उन्होंने बताया कि शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बरही की प्राथमिक शिक्षक श्रीमती मीना कोरी ने पदोन्नति के लिए गलत अंकसूची का सहारा लिया है। Katni News
श्रीमती मीना कोरी की गड़बड़ी डॉक्यूमेंटेशन के चलते पदोन्नति हो गई थी, जिसे बाद में गलत पाया गया। इस गड़बड़ी को सामने लाने के बाद, उन्हें उनके पूर्व पद पर वापस ले जाया गया।
Katni News
इस प्रकरण में, जिला शिक्षा अधिकारी ने संयुक्त संचालक लोक शिक्षण, जबलपुर को पत्र लिखकर श्रीमती मीना कोरी के खिलाफ वेतन वसूली, विभागीय जांच और आपराधिक प्रकरण के संबंध में अनुमति और मार्गदर्शन की मांग की है।