katniमध्यप्रदेश

कटनी नगर निगम अधिकारी-कर्मचारियों का प्रदर्शन, दो घंटे कार्य बंद कर किया चक्काजाम

कटनी नगर निगम अधिकारी-कर्मचारियों का प्रदर्शन, दो घंटे कार्य बंद कर किया चक्काजा

कटनी। नगर निगम के अधिकारी एवं कर्मचारियों ने गुरुवार को अतिक्रमण दल के कर्मचारी के साथ हुई मारपीट की घटना के विरोध में दो घंटे तक काम बंद रखकर सड़क पर प्रदर्शन किया। इस दौरान मुख्य मार्ग पर जाम की स्थिति निर्मित हो गई, जिससे आम नागरिकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा।

प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों ने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग करते हुए प्रशासन को शुक्रवार सुबह 10 बजे तक का अल्टीमेटम दिया है। कर्मचारियों का कहना है कि यदि निर्धारित समय सीमा तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो नगर निगम कार्यालय का मुख्य गेट नहीं खोला जाएगा और आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।

गौरतलब है कि बीते दिनों नगर निगम के अतिक्रमण विरोधी दल की कार्रवाई के दौरान एक कर्मचारी के साथ मारपीट की घटना हुई थी। इस घटना से निगम कर्मचारियों में भारी आक्रोश व्याप्त है। प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की।

नगर निगम कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि जब तक दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं होती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। वहीं प्रशासन द्वारा मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है।

Back to top button