katniLatest

कटनी मार्बल की होगी देश-विदेश में ब्रांडिंग: कलेक्टर ने दिए GI Tag के लिए आवेदन और एसोसिएशन बनाने के निर्देश

कटनी मार्बल की होगी देश-विदेश में ब्रांडिंग: कलेक्टर ने दिए GI Tag के लिए आवेदन और एसोसिएशन बनाने के निर्देश

कटनी (yashbharat.com)। मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान-2026 के तहत ग्राम पंचायत गुदरी में आयोजित उद्यमी संवाद में कलेक्टर आशीष तिवारी ने कटनी के प्रसिद्ध मार्बल को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के लिए बड़ा फैसला लिया है। कलेक्टर ने मार्बल की प्रभावी ब्रांडिंग करने और इसे जीआई टैग (GI Tag) दिलाने की प्रक्रिया शुरू करने के सख्त निर्देश दिए हैं।

मार्बल एसोसिएशन का होगा गठन: कलेक्टर ने महाप्रबंधक उद्योग ज्योति सिंह को जिले के मार्बल व्यवसायियों को एकजुट कर तत्काल ‘मार्बल एसोसिएशन’ गठित एवं पंजीकृत कराने को कहा है, जिसके माध्यम से जीआई टैगिंग के लिए औपचारिक आवेदन किया जाएगा। संवाद के दौरान उद्यमियों ने माइनिंग के डेडरेंट की दरें कम करने, ईटीपी (ETP) सुविधा, ई-खनिज पोर्टल अपडेशन और निर्बाध बिजली आपूर्ति की मांग रखी, जिस पर कलेक्टर ने जल्द से जल्द सकारात्मक कार्यवाही का आश्वासन दिया।

Back to top button